Share Market Crash: 4 वजहों से ₹5 लाख करोड़ साफ, Sensex में 700 अंकों की गिरावट, Nifty आया 22500 के करीब

Share Market Crash: मार्केट में आज ऐसा हाहाकार मचा कि सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 22550 के एकदम करीब आ गया। इस गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और शुरुआती कारोबार में ही उनकी दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक घट गई। जानिए मार्केट में इस गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 9:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 21 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 143.21 प्वाइंट्स यानी 0.19% की गिरावट के साथ 73,709.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 77.60 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 22,811.35 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले ने पश्चिमी एशिया में ऐसी टेंशन बढ़ा दी कि उसकी आंच में घरेलू शेयर मार्केट बुरी तरह झुलस गया। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की पूंजी ₹5 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई यानी कि निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक डूब गई। इस आंच में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 22550 के एकदम करीब आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी हाहाकार है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% की गिरावट है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:26 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 607.23 प्वाइंट्स यानी 0.82% की फिसलन के साथ 73,102.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 232.50 प्वाइंट्स यानी 1.02% की गिरावट के 22,578.85 साथ पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स प्वाइंट्स 704.58 टूटकर 73,005.11 और निफ्टी भी 253.40 प्वाइंट्स गिरकर 22,557.95 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

पश्चिमी एशिया में बढ़ती टेंशन


सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद पश्चिमी एशिया में टेंशन बढ़ी है। वहीं ईरान की मिलिट्री फोर्स IRGC ने चेतावनी दी है कि ईरान पर हमला करने वाले देश को बख्शेंगे नहीं। इससे कच्चे तेल में उबाल बना हुआ है और ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $110 के पार है। इसकी आंच में मार्केट झुलस गया।

Sensex की एक्सपायरी

आज सेंसेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है जिसका असर मार्केट पर दिख रहा है। आज की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स को ट्रेडर्स आगे नहीं ले जा सकते हैं यानी कि फायदा हो या नुकसान, अपनी पोजिशन बंद करनी ही है।

ऑटो, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर का भारी दबाव

फिलहाल सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं लेकिन सेक्टरवाइज आज मार्केट पर सबसे अधिक दबाव ऑटो, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर ने डाला है, जिनके निफ्टी इंडेक्स में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है। निफ्टी फार्मा भी 1% तो सरकारी और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी की गिरावट है।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में उछाल से मार्केट पर दबाव बना है। फिलहाल यह 5.07% की तेजी के साथ 16.47 पर है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Houthi-Saudi War: सऊदी अरब में ड्रोन अटैक से हड़कंप! Aramco ऑयल फील्ड में नेपाली समेत 2 की मौत, एक भारतीय घायल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।