Top trading ideas: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

निफ्टी पिछले हफ्ते 17750 पर निफ्टी सपोर्ट लेता दिखा। 9 जनवरी से शुरू हुए नए हफ्ते में भी यह लेवल निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। वहीं अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18000 पर पहली बाधा और 18,200 पर दूसरी बाधा नजर आ रही है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 11:52 AM
Story continues below Advertisement
बजाज ऑटो में 3540 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3,740-3800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में साल 2023 के पहले हफ्ते की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। पिछले हफ्ते निफ्टी 1.4 फीसदी फिसलकर 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया था। यूएस फेड के अधिकारियों द्वारा महंगाई पर कठोर रुझान के संकेत के बाद बाजार दबाव में आ गया। बाजार जानकारों का कहना है कि लगातार 2 हफ्ते तक दायरे में घूमने के बाद पिछले हफ्ते निफ्टी 17059 पर बंद हुआ। वीकली टाइम फ्रेम पर इसने एक बिसरिश कैंडल बनाया है। पिछले हफ्ते 17750 पर निफ्टी सपोर्ट लेता दिखा। 9 जनवरी से शुरू हुए नए हफ्ते में भी यह लेवल निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट का काम करेगा। वहीं अब निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18000 पर पहली बाधा और 18,200 पर दूसरी बाधा नजर आ रही है।

    आज की 10 शार्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    HDFC Securities के नंदीश शाह की टॉप पिक्स


    Religare Enterprises: Buy | LTP: Rs 176.35 | रेलीगेयर एंटरप्राइजेज में 164 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 190-199 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Sundram Fasteners: Buy | LTP: Rs 991 | सुंदरम फास्नर में 920 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1070-1100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Minda Corporation: Buy | LTP: Rs 213.75 | मिंडा कॉरपोरेशन में 200 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 229-235 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

    Cummins India: Buy | LTP: Rs 1,431.35 | कमिंस इंडिया में 1390 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1500-1550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Hindalco Industries: Buy | LTP: Rs 462.65 | हिंडल्को में 450 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 491 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Tata Consultancy Services: Sell | LTP: Rs 3211.55 | हिंडल्को में 3300 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3175-3100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 3.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Reliance Securities के जतिन गोहिल की टॉप पिक्स

    Tata Consumer Products: Sell | LTP: Rs 761.35 |टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में 795 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 702 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    DLF: Sell | LTP: Rs 370 | डीएलएफ में 387 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 346 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Paytm के शेयर 4% मजबूत, दिसंबर में लोन ग्रोथ से मिला सपोर्ट, Q3 में जोड़ीं 10 लाख पेमेंट डिवाइस

    Tata Power: Sell | LTP: Rs 205.4 | टाटा पावर में 213 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 190 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 7.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    5paisa के रुचित जैन की टॉप पिक्स

    Petronet LNG: Buy | LTP: Rs 218 | इस स्टॉक में 206 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 235-240 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Bajaj Auto: Buy | LTP: Rs 3,642 | बजाज ऑटो में 3540 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3,740-3800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।