Paytm के शेयर 4% मजबूत, दिसंबर में लोन ग्रोथ से मिला सपोर्ट, Q3 में जोड़ीं 10 लाख पेमेंट डिवाइस

Paytm Share Price : पेटीएम ने दिसंबर 2022 में पेमेंट्स और लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में टिकाऊ ग्रोथ दर्ज की है। इस महीने में कंपनी ने 3,665 करोड़ रुपये (44.3 करोड़ डॉलर) के लोन वितरित किए, जो सालाना आधार पर 330 फीसदी ज्यादा हैं। Paytm ने अक्टूबर-दिसंबर के दौरान 10 लाख पेमेंट डिवाइसेज भी जोड़ीं और दिसंबर, 2022 तक उसके पेमेंट डिवाइसेज के मर्चेंट पेइंग सब्सक्रिप्शन की संख्या बढ़कर 58 लाख के स्तर पर पहुंच गई।  

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने प्रेस रिलीज में कहा, पिछली कुछ तिमाहियों से कंपनी का जोर पेमेंट वॉल्यूम्स पर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Paytm Share Price : पेटीएम ने दिसंबर 2022 में पेमेंट्स और लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में टिकाऊ ग्रोथ दर्ज की है। इस महीने में कंपनी ने 3,665 करोड़ रुपये (44.3 करोड़ डॉलर) के लोन वितरित किए, जो सालाना आधार पर 330 फीसदी ज्यादा हैं। कंपनी ने सोमवार, 9 जनवरी को एक मीडिया रिलीज के जरिये यह जानकारी दी है। इस खबर के बाद बीएसई पर इंट्राडे में पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 574.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पूर्वाह्न 11 बजे शेयर 2.30 फीसदी मजबूत होकर 564 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

    पिछले 5 दिन में पेटीएम का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है। वहीं एक महीने में इसमें 4 फीसदी की तेजी आई है। इसके उलट, छह महीने में शेयर 21 फीसदी और एक साल में 50 फीसदी से ज्यादा कमजोर हो चुका है।

    दिसंबर तिमाही में जोड़ीं 10 लाख पेमेंट डिवाइस


    Paytm ने अक्टूबर-दिसंबर के दौरान 10 लाख पेमेंट डिवाइसेज भी जोड़ीं और दिसंबर, 2022 तक उसके पेमेंट डिवाइसेज के मर्चेंट पेइंग सब्सक्रिप्शन की संख्या बढ़कर 58 लाख के स्तर पर पहुंच गई।

    Paytm के स्टॉक ऑप्शंस के लिए हकदार नहीं हैं Vijay Shekhar Sharma, जानिए किसने कही यह बात

    One 97 Communications के मुताबिक, दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 8.5 करोड़ औसत मंथली यूजर्स के साथ पेटीएम सुपर ऐप (Paytm Super App) पर कंपनी का कंज्यूमर इंगेजमेंट अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जो सालाना आधार पर 32 फीसदी ज्यादा है।

    पेमेंट वॉल्यूम पर है कंपनी का जोर

    कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा, पिछली कुछ तिमाहियों से कंपनी का जोर पेमेंट वॉल्यूम्स पर है जिससे हमारे लिए या तो नेट पेमेंट मार्जिन के जरिये या डायरेक्ट बिक्री की संभावनाओं से प्रॉफिटेबिलिटी पैदा होती है।

    Sigachi Industries Share Price: दो दिन में 30% उछले शेयर, इस कारण जमकर हो रही खरीदारी

    कंपनी ने कहा कि Paytm ने कुल मर्चेंट पेमेंट्स वॉल्यूम में लगातार ग्रोथ दर्ज की, जो सालाना आधार पर 38 फीसदी ग्रोथ के साथ दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये मर्चेंट जीएमवी (gross merchandise volume) हो गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।