FD Rates: नए सल में एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है क्योंकि ब्याज दरें अपने पीक पर बनी हुई है। अगर एक्सपर्ट की माने तो बैंकों की ब्याज दरें अभी अपने उच्चतम स्तरों पर बनी हुई है। अगर आप भी नए साल में एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। यहां आपको 11 बैंकों की एफडी रेट्स के बारे में बता रहे है।
बैंक ऑफ बड़ौदा तीन साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पब्लिक सेक्टर बैंक में यह बैंक बेस्ट ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगी।
पंजाब नेशनल बैंक तीन साल की एफडी पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.23 लाख रुपये हो जाएगी।
केनरा बैंक तीन साल की एफडी पर 6.8 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.22 लाख रुपये हो जाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) तीन साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.22 लाख रुपये हो जाएगी।
यूको बैंक तीन साल की एफडी पर 6.3 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगी।
इंडियन बैंक तीन साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो जाएगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक तीन साल की एफडी पर 6 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। यहां निवेश की गई 1 लाख रुपये की रकम तीन साल में बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो जाएगी।
आरबीआई की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) 5 लाख रुपये तक की FD पर निवेश की गारंटी देता है।