Indian Bank FD Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक ने Fixed Deposit पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इंडियन बैंक ने एफडी पर 90 बेसिस प्वाइंट यानी 0.90 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। ये नई नई दरें 29 अक्टूबर 2022 से लागू हो गई है। इंडियन बैंक के रिवीजन के बाद 1 साल से 5 साल या उससे अधिक की मैच्योरिटी वाली वाली जमाराशियों पर 90 बीपीएस तक की बढ़ोतरी ब्याज दरों में की है।
यह है FD पर नई ब्याज दरें
7 से 14 दिन - 2.80 प्रतिशत
15 से 29 दिन - 2.80 प्रतिशत
30 से 45 दिन - 3.00 प्रतिशत
46 से 90 दिन - 3.25 प्रतिशत
91 से 120 दिन - 3.50 प्रतिशत
121 से 180 दिन - 3.85 प्रतिशत
181 दिन 9 महीने से कम - 4.50 प्रतिशत
9 महीने से कम से 1 साल तक - 4.75 प्रतिशत
1 साल से अधिक 2 साल से कम - 6.30 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - 6.50 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम - 6.40 प्रतिशत
5 साल से अधिक- 6.30 प्रतिशत
सीनियर सिटीजन को इतना मिलेगा ज्यादा ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों के लिए घरेलू FD पर 10 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 0.50% प्रति साल की दर से अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। 60 साल और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल से अधिक और 10 साल तक की FD पर एक्स्ट्रा 0.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
80 साल के सीनियर सिटीजन को मिलेंगे ये लाभ
अति वरिष्ठ नागरिकों यानी 80 साल और उससे अधिक आयु वालों को IB गोल्डन ऐज स्पेशल टर्म प्लान के तहत एक्स्ट्रा 0.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। ये सीनियर सिटीजन को मिलने वाले ब्याज के ऊपर दिया जाएगा।