FD Interest Rate: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को होगा फायदा

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 6:44 PM
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें आज 9 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी है। FD पर मिलने वाले ब्याज में रिविजन के बाद बैंक अब आम जनता के लिए 3.75 प्रतिशत से 6 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.50 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दरें 7 दिन से 120 महीने तक मैच्योर होने वाली FD पर दी जा रही है। महंगाई दर से निपटने के लिए बैंक आम जनता को अधिकतम ब्याज 7.50 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक FD दरें

पहले 7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 2.90 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा था, अब बैंक 3.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। 30 दिनों से 89 दिनों में मैच्योर होने वाली FD के लिए, बैंक अब 4.25 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है, जो पहले 3.50 प्रतिशत की पेशकश की गई थी। 6 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर अब 5 प्रतिशत से अधिक 5.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि 90 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर अब 4.25 प्रतिशत से अधिक 4.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 6 महीने से 9 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर अब 5.50 प्रतिशत का ब्याज देगा, जो पहले 4.75 प्रतिशत था। 9 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर, बैंक अब 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर का पेमेंट करेगा, जो पहले 5.05 प्रतिशत थी।


ये है इंटरेस्ट रेट

बैंक 9 महीने से अधिक लेकिन 12 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर देना जारी रखेगा, और अब 12 में मैच्योर होने वाली FD पर 6.70 प्रतिशत के बजाय 7.00 प्रतिशत का ब्याज देगा। 75 सप्ताह (525 दिन) में मैच्योर होने वाली FD पर अब अधिकतम 7.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी, जबकि 12 महीने और 1 दिन से 524 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर अब 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अब 526 दिनों से 18 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर देगा। जबकि, 18 महीने और 1 दिन से 24 महीने से कम में मैच्योर होने वाली FD पर 6.60 प्रतिशत से 7.00 प्रतिशत की ब्याज मिलेगा।

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, BJP से तोड़ा गठबंधन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।