ये प्राइवेट सेक्टर बैंक FD पर दे रहा है 9% का ब्याज, निवशकों की होगी मोटी कमाई

Fixed Deposit Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 12:09 PM
ये प्राइवेट सेक्टर बैंक FD पर दे रहा है 9% का ब्याज।

Fixed Deposit Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब एक ऐसा प्राइवेट सेक्टर बैंक भी है जो सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज दे रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) अब सीनियर सिटीजन को कुछ एफडी पर 9% सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दूसरी बार है जब यूनिटी बैंक ने नवंबर में अपनी एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। ये दरें 21 नवंबर को रिवाइज की गई हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक नवीनतम एफडी ब्याज दरें

आम ग्राहकों को यूनिटी बैंक 4.5% से 8.50% के बीच ब्याज देता है। अब सीनियर सिटीजन को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 9% का ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहा है। 9 फीसदी का ब्याज 181 और 501 दिनों की एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस पर रिटेल निवेशकों को 8.50% का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार समय से पहले एफडी को निकाल लेने पर 1 फीसदी कम ब्याज मिलेगा।


ये हैं ब्याज दरें

यूनिटी बैंक ने Callable और Non-Callable बल्क डिपॉजिट 2 करोड़ रुपये से अधिक जमा पर ब्याज बढ़ाया है। callable पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है और non-callable पर सालाना 8.10% तक ब्याज दिया जा रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक को RBI ने एक अनुसूचित बैंक के रूप में मान्यता दी है।

बैंक दे रहा है स्पेशल ऑफर

अगर आपको इस स्पेशल इंटरेस्ट रेट का फायदा उठाना है तो आप बैंक के साथ ‘Shagun 366’ ऑफर के तहत 30 नवंबर तक अपनी FD खुलवा सकते हैं। ये खास ऑफर ग्राहकों को 1 से 30 नवंबर तक के लिए दिया जा रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के नए FD रेट

7-14 दिन – 4.50%

15-45 दिन – 4.75%

46-60 दिन – 5.25%

61-90 दिन – 5.50%

91-180 दिन – 5.75%

181 – 364 दिन – 6.75%

365 दिन (1 साल) – 7.35%

1 साल 1 दिन – 7.80%

1 साल 1 दिन – 500 दिन – 7.35%

501 दिन – 7.35%

502 दिन से 18 महीने – 7.35%

18 महीने से 2 साल – 7.40%

2 साल से 3 साल – 7.65%

3 साल से 5 साल – 7.65%

5 साल से 10 साल – 7.00%

भारतीय बाजार में जारी रहेगी तेजी, क्रूड और दूसरी अहम कमोडिटीज की कीमतों में गिरावट से बड़ा सपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।