Get App

FD Interest Rates: नए साल के पहले हफ्ते में इन बैंकों ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, चेक करें कहां कितना मिलेगा रिटर्न

Fixed Deposit Interest Rates: जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, कर्नाटक बैंक और यस बैंक शामिल हैं

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 08, 2023 पर 3:11 PM
FD Interest Rates: नए साल के पहले हफ्ते में इन बैंकों ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, चेक करें कहां कितना मिलेगा रिटर्न
रिजर्व बैंक ने इस साल मई से अब तक पांचवीं बार ब्याज दरों में इजाफा किया है।

FD Interest Rates: रिजर्व बैंक ने इस साल मई से अब तक पांचवीं बार ब्याज दरों में इजाफा किया है, जिसके बाद से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर रहे हैं। RBI ने दिसंबर में आयोजित अपनी मौद्रिक नीति बैठक के दौरान रेपो दर को बढ़ाकर 6.25% कर दिया था। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में भी कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, कर्नाटक बैंक और यस बैंक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आपको किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 जनवरी को सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की ऐलान किया था। सेविंग अकाउंट में 100 करोड़ रुपये और इससे अधिक की राशि पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसमें निवेशकों को अब 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, 1 साल से 665 दिनों की एफडी पर अब 6.75 फीसदी, 667 दिनों से 2 साल की एफडी पर 6.75 फीसदी और 2 साल से अधिक व 3 साल तक की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें