Fixed Deposit Rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में शामिल DCB बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। मुंबई बेस्ड डीसीबी बैंक फिक्सड डिपॉजिट पर काफी अट्रैक्टिव ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को सबसे अधिक 8.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा बैंक सीनियर सिटीजन को कई फायदे भी ऑफर कर रहा है। ये सभी दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी।
डीसीबी बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक वह वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिनों की FD पर 7.60 फीसदी का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 700 दिनों से अधिक लेकिन 36 महीने से कम की FD पर सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक 8.25% फीसदी सालाना का ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
सीनियर सिटीजन को होगा फायदा
लंबे समय के लिए एफडी में पैसा लगाने वाले सीनियर सिटीजन को 7.75% का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज 36 महीने से लेकर 60 महीने की एफडी पर मिल रहा है। जो भी ग्राहक डीसीबी बैंक में एफडी खोलना चाहते हैं उनके पास अच्छा मौका है। बैंक के मुताबिक ये दरें इंडस्ट्री में अन्य बैंको की तुलना में बेहतर हैं।
ज्यादातर सीनियर सिटीजन निवेश के मामले में कम ही रिस्क लेते हैं। उनके लिए निवेश के लिए एफडी सबसे सेफ ऑप्शन होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के इस साल रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। आरबीआई ने इस साल 4 बार रेपो रोट बढ़ाई है। उसके बाद बैंकों ने एफडी की दरें बढ़ाई जिसके बाद निवेश के लिए FD रिटर्न के मामले में पहले से बेहतर विकल्प हो गया है।
डीसीबी बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहा है ये फायदे:
एफडी के पूरे समय में प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज दोनों सेफ और सुरक्षित रहेंगे।
रिटायर लोगों के लिए ब्याज और एफडी आय का सबसे अच्छा सोर्स है।
इसमें आपको मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना ब्याज मिलता है।
आप ब्याज को सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे आपकी रेगुलर इनकम आपके पास आती रहेगी।