Fixed Deposit Interest Rate: अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाई FD की दरें, आपके लिए कमाई का अच्छा मौका

Fixed Deposit Interest Rate: एक महीने के अंदर दूसरी बार कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 7:52 PM
Kotak Mahindra Bank: एक महीने के अंदर दूसरी बार कोटक महिंद्रा बैंक ने FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है।

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: एक महीने के अंदर दूसरी बार कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। ये नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी। कोटक बैंक एक साल की मैच्योरिटी वाली जमा पर आम जनता को 6.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। आरबीआई ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख रेपो रेट दरों को बढ़ाया है जिसके बाद बैंकों ने भी एफडी की दरों को बढ़ाना शुरू कर दिया। अब कोटक महिंद्रा 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर ये ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत


15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न, 3 नवंबर के लिए 18,000 का लेवल होगा अहम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।