क्या आपने कराई है बैंक FD? तो तुरंत जमा करें ये फॉर्म, बच जाएगा पैसा, अगर की देरी तो कट जाएगा टैक्स

Fixed Deposit: आपने भी किसी भी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराई है तो जल्द अपनी बैंक ब्रांच में ये एक फॉर्म जमा करे दें। ऐसा करने से आपकी FD के ब्याज पर टैक्स नहीं कटेगा। अगर आपकी एफडी है तो Form 15G और Form 15H जमा करना जरूरी है। अगर आपने फॉर्म 15G और फॉर्म 15H बैंक जमा नहीं कराया तो आपका TDS कट सकता है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 12:53 AM
15G और फॉर्म 15H बैंक जमा नहीं कराया तो आपका TDS कट सकता है।

Fixed Deposit: आपने भी किसी भी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराई है तो जल्द अपनी बैंक ब्रांच में ये एक फॉर्म जमा करे दें। ऐसा करने से आपकी FD के ब्याज पर टैक्स नहीं कटेगा। अगर आपकी एफडी है तो Form 15G और Form 15H जमा करना जरूरी है। अगर आपने फॉर्म 15G और फॉर्म 15H बैंक जमा नहीं कराया तो आपका TDS कट सकता है।

जमा करने से बच जाएगा टैक्स

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ग्राहकों को हर साल फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में फॉर्म 15G या 15H जमा करना होता है। ये फॉर्म ब्याज पर TDS (स्रोत पर टैक्स कटौती) के पेमेंट से बचने के लिए किया जाता है। 60 साल से कम उम्र वालों के लिए फॉर्म 15G के तहत टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। जो 60 साल से ऊपर हैं, वे फॉर्म 15H का इस्तेमाल कर TDS में छूट का दावा कर सकते हैं।


फॉर्म 15G क्या है?

60 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति और HUF जिन्होंने फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश किया है। वह फॉर्म 15जी भर सकते हैं। इस फॉर्म को भरने से ब्याज पर टैक्स यानी TDS नहीं काटा जाएगा। 1961 के आयकर अधिनियम की धारा 197A का फॉर्म 15G मिलता है। इसके जरिये बैंक को आपकी सालाना आय के बारे में पता चलता है। इस फॉर्म के जरिये आप बैंक को अपनी ब्याज की आय से टीडीएस काटने से रोकने के लिए कह सकते हैं।

फॉर्म 15एच क्या है?

60 साल से अधिक उम्र के लोग यानी सीनियर सिटीजन Fixed Deposit के ब्याज पर TDS कटने से बचने के लिए फॉर्म 15H भरते हैं। इस फॉर्म को जमा करने के बाद आपको बिना किसी कर कटौती के आपकी जमा पैसा यानी ब्याज मिलता है।

क्या फॉर्म 15जी/एच जमा करना अनिवार्य है?

फॉर्म 15 जी/एच जमा करने के लिए कोई नियम नहीं है। यदि आप किसी दिए गए वित्तीय वर्ष में ब्याज में 40,000 रुपये से अधिक कमाते हैं, तो यह आपके काम आएगा। यदि आप हर साल फॉर्म 15G जमा करते हैं, तो आपको TDS नहीं देना होगा।

वोडाफोन PLC ने Vodafone-Idea से किया किनारा, जानें क्या होंगे इसके मायने और क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।