ये बैंक FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, जानें कहां है कमाई का सबसे बेस्ट मौका

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प है। रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी के कारण ग्राहक अब बैंकों की दी जाने वाली ऊंची ब्याज दरों वाली एफडी का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप ज्यादा ब्याज के लिए एफडी में निवेश करने जा रहे हैं तो आप इन एफडी में निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 22, 2023 पर 4:36 PM
ये बैंक FD पर दे रहे हैं बेस्ट रिटर्न।

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प है। रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी के कारण ग्राहक अब बैंकों की दी जाने वाली ऊंची ब्याज दरों वाली एफडी का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप ज्यादा ब्याज के लिए एफडी में निवेश करने जा रहे हैं तो आप इन एफडी में निवेश कर सकते हैं। ज्यादातर सभी लोग एपडी को निवेश के लिए सबसे बेस्ट और सेफ विकल्प मानते हैं। यहां आपको उन बैंकों के इंटरेस्ट रेट के बार में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

फेडरल बैंक एफडी रेट

सात दिन से लेकर दस साल तक की एफडी पर फेडरल बैंक 3 प्रतिशत से 7.3 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 3.5 प्रतिशत से 7.8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।


इंडसइंड बैंक एफडी रेट

सात दिन से लेकर दस साल तक की एफडी पर इंडसलैंड बैंक 3.5 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 4.25 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत के बीच ब्याज दर दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक एफडी रेट

सात दिन से लेकर दस साल तक की एफडी पर पीएनबी 3.5 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दर दे रहा है। 444 दिनों की अवधि पर 7.25 प्रतिशत का सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

केनरा बैंक एफडी रेट

सात दिन से लेकर दस साल तक की एफडी पर केनरा बैंक 4 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दर दे रहा है। 444 दिनों की एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट

सात दिन से लेकर दस साल तक की एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा नियमित लोगों के लिए 3 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 3.5 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दे रहा है।

MC Exclusive : RBI ने अपनी रिपोर्ट में PTC India Financial में कई तरह की गड़बड़ियों के बारे में बताया, जानें इसकी खास बातें

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।