FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प है। रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी के कारण ग्राहक अब बैंकों की दी जाने वाली ऊंची ब्याज दरों वाली एफडी का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप ज्यादा ब्याज के लिए एफडी में निवेश करने जा रहे हैं तो आप इन एफडी में निवेश कर सकते हैं। ज्यादातर सभी लोग एपडी को निवेश के लिए सबसे बेस्ट और सेफ विकल्प मानते हैं। यहां आपको उन बैंकों के इंटरेस्ट रेट के बार में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
