Flipkart Big Billion Day Sale 2023: ई-कॉमर्स प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) 8 अक्टूबर से बिग बिलियन डे (Big Billion Day Sale) सेल शुरू करने वाली है। फ्लिपकार्ट अपने पेड यूजर्स को एक दिन पहले सेल ऑफर्स का एक्सेस देगी। ये बिग बिलियन सेल का 10वां एडिशन होगा। कंपनी को कारोबार करते हुए 15 साल हो गए हैं।
Amazon और Flipkart सेल एक साथ होगी शुरू
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की सबसे बड़ी सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival) 8 अक्टूबर से शुरू होगी। पहले ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा था कि सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी लेकिन बाद में फ्लिपकार्ट की डेट आने के बाद सेल की तारीख में बदलाव कर दिया। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज (Big Billion Days Sale) सेल 8 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी और 15 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट त्योहार के शुरू होने पर बिग बिलियन डेज (Big Billion Days Sale) चलाता है। ज्यादातर दोनों कंपनियों की सेल साथ-साथ ही चलती है।
प्लस कस्टमर को मिलेगा 7 अक्टूबर से एक्सेस
फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा है कि द बिग बिलियन डेज 2023 अक्टूबर में 8 से 15 तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के प्लस कस्टमर को सेल ऑफर का एक्सेस 7 अक्टूबर से मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी मिंत्रा और मीशो ने अपनी त्योहारी सीजन में सेल की तारीख की घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्मीद है कि दोनों प्लेयर अक्टूबर के पहले सप्ताह में सेल शुरू कर देंगे।
फ्लिपकार्ट का है 10वां एडिशन
फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसने सेलर्स की संख्या में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। बिग बिलियन डेज में कारीगरों, बुनकरों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों सहित फ्लिपकार्ट पर 14 लाख से अधिक सेलर्स हिस्सा लेंगे। फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि ये सेल ऑफर का 10वां एडिशन है।
वॉलमार्ट ग्रुप (Walmart Group) ने खरीदारी पर छूट देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के साथ साझेदारी की है। यह ग्राहकों को फ्लिपकार्ट Pay Later के जरिए 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट सर्विस देगा। फ्लिपकार्ट ने कहा कि ग्राहक 12.5 फीसदी की दर से 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।