Get App

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: 8 अक्टूबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की सेल, मिलेंगे ये ऑफर्स

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: ई-कॉमर्स प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) 8 अक्टूबर से बिग बिलियन डे (Big Billion Day Sale) सेल शुरू करने वाली है। फ्लिपकार्ट अपने पेड यूजर्स को एक दिन पहले सेल ऑफर्स का एक्सेस देगी। ये बिग बिलियन सेल का 10वां एडिशन होगा। कंपनी को कारोबार करते हुए 15 साल हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 2:43 PM
Flipkart Big Billion Day Sale 2023: 8 अक्टूबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट की सेल, मिलेंगे ये ऑफर्स
Flipkart 8 अक्टूबर से Big Billion Day सेल शुरू करने वाली है।

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: ई-कॉमर्स प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) 8 अक्टूबर से बिग बिलियन डे (Big Billion Day Sale) सेल शुरू करने वाली है। फ्लिपकार्ट अपने पेड यूजर्स को एक दिन पहले सेल ऑफर्स का एक्सेस देगी। ये बिग बिलियन सेल का 10वां एडिशन होगा। कंपनी को कारोबार करते हुए 15 साल हो गए हैं।

Amazon और Flipkart सेल एक साथ होगी शुरू

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की सबसे बड़ी सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival) 8 अक्टूबर से शुरू होगी। पहले ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा था कि सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी लेकिन बाद में फ्लिपकार्ट की डेट आने के बाद सेल की तारीख में बदलाव कर दिया। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज (Big Billion Days Sale) सेल 8 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी और 15 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट त्योहार के शुरू होने पर बिग बिलियन डेज (Big Billion Days Sale) चलाता है। ज्यादातर दोनों कंपनियों की सेल साथ-साथ ही चलती है।

प्लस कस्टमर को मिलेगा 7 अक्टूबर से एक्सेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें