Flipkart Big Diwali Sale: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की दिवाली सेल 27 अक्टूबर को शुरू हो चुकी है। यह दीवाली से पहले आखिरी मौका होगा, जहां से ग्राहक सस्ते में स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। Flipkart Big Diwali Sale 3 नवंबर को खत्म हो जाएगी। आपके पास 6 दिन का मौका है जब आप अपना मनपसंद स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं। खासकर iPhone 12 की सेल में इस बार धूम है। सेल में आईफोन 12 (iPhone 12) फिर बहुत सस्ते दाम पर मिल रहा है। अगर पिछली सेल में आप नहीं खरीद पाए तो अब आपके पास मौका है।
iPhone 12 और iPhone 12 mini
iPhone 12 और iPhone 12 mini की बात करें तो पिछली सेल में ये क्रमश: 53,999 रुपये और 42,099 रुपये में मिल रहे थे iPhone 12 सेल में 53,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है। यदि आप iPhone12 64GB को कम से कम 49,999 रुपये में ले सकते हैं। आप अपना पुराना फोन भी एक्सचेंज कर सकते हैं।
SBI कार्ड पर मिल रहा है 10 फीसदी का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में SBI कार्ड्स पर ग्राहकों को अधिकतम 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में सेल में स्मार्टफोन पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इस गिनती में Xiaomi, Apple और Realme जैसी कंपनियों के मोबाइल पर बड़ें ऑफर्स मिल रहे हैं।
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में Oppo Reno 6 5G पर 16 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहाहै। सेल में ग्राहक इसे 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
सेल में Google Pixel 4a 31,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है।