Flipkart Big Diwali Sale: आधे दाम में स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका! यहां जानें कौनसी है बेस्ट डील

Flipkart Big Diwali Sale: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart एक बार फिर से दिवाली सेल लेकर आई है

अपडेटेड Oct 28, 2021 पर 12:31 PM

Flipkart Big Diwali Sale: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart एक बार फिर से दिवाली सेल लेकर आई है। ये सेल 27 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। यह दीवाली से पहले आखिरी मौका होगा, जहां से ग्राहक सस्ते में स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। Flipkart Big Diwali Sale 3 नवंबर को खत्म हो जाएगी। आपके पास 7 दिन का मौका है जब आप अपना मनपसंद स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने  17 अक्टूबर को बिग बिलियन सेल का आयोजन किया था। इस सेल में मोबाइल, टीवी पर कई डिस्काउंट और EMI के विकल्प मिल रहे हैं। आइए जानतें किन-किन मोबाइल पर ऑफर्स मिल रहे हैं।


SBI कार्ड पर मिल रहा है 10 फीसदी का  डिस्काउंट


फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में SBI कार्ड्स पर ग्राहकों को अधिकतम 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में सेल में स्मार्टफोन पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इस गिनती में Xiaomi, Apple और Realme जैसी कंपनियों के मोबाइल पर बड़ें ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इन डील्स के बारे में..


iPhone 12 और iPhone 12 mini


iPhone 12 और iPhone 12 mini की बात करें तो पिछली सेल में ये क्रमश: 53,999 रुपये और 42,099 रुपये में मिल रहे थे लेकिन इस बार iPhone 12 को 60,199 रुपये की शुरुआती कीमत की जगह 45,199 रुपये में खरीद पाएंगे।


Oppo Reno 6 5G



फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में Oppo Reno 6 5G पर 16 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहाहै। सेल में ग्राहक इसे 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।


Google Pixel 4a


सेल में Google Pixel 4a 31,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है।


Realme Narzo 50A


सेल में Realme Narzo 50A ग्राहकों को 10,000 रुपये से कम की कीमत में मिल रहा है। ये फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है।


Poco X3 Pro


फ्लिपकार्ट सेल में Poco X3 Pro 20,000 रुपये से कम में ग्राहकों मिल रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।