Flipkart ने अपनी बिग दिवाली सेल शुरू कर दी है। इस सेल में ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्टफोन्स पर भारी छूट और ऑफर दे रही है। सेल में Apple iPhone 12 (64GB), मोटोरोला Edge 20 Fusion, ओप्पो Reno6 5G पर ऑफर मिल रहा है। Apple iPhone 12 ग्राहकों को 11,901 रुपये की छूट मिल रही है। इस सेल में मोटोरोला, ओप्पो, वीवो और अन्य मोबाइल पर कई ऑफर्स ग्राहकों को मिल रहे हैं।
Flipkart की बिग दिवाली सेल में इन मोबाइल पर मिल रहे हैं सबसे ज्यादा ऑफर्स..
Apple iPhone 12 (64GB and 128GB)
Apple iPhone 12 का 64GB वैरिएंट 11,901 की छूट मिल रही है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत 53,999 रुपये हो गई है। वहीं, दूसरे फोन के बदले इसे लेने पर अधिकतम 15,650 रुपये की छूट मिलेगी। सेल में 64GB वैरिएंट 38,349 रुपये और 128GB वैरिएंट 44,349 रुपये में मिल रहा है। इसके दोनों वेरिंएंट पर छूट मिल रही है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड और EMI लेनदेन पर 1,500 रुपये तक की और छूट मिल रही है।
मोटोरोला एज 20 फ्यूजन 128GB फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल के दौरान छूट के साथ मिल रहा है। 6GB रैम वैरिएंट पर 4,500 रुपये की छूट मिल रह है। ये अभी 20,499 रुपये में मिल रहा है। सेल में 8GB वैरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है।
Oppo Reno6 5G ,128GB सेल में 35990 रुपये की के जगह 29,990 रुपये में बिक रहा है। फोन 18,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड और EMI पर लेने पर 1500 की छूट भी मिल रही है।