Flipkart Diwali Sale में ऑफर्स की बरसात! सिर्फ 230 रुपये में 12 इंच तक बढ़ाएं अपने मोबाइल की स्क्रीन

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ग्राहकों की चांदी होने लगी है

अपडेटेड Oct 29, 2021 पर 5:37 PM

Flipkart Diwali Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ग्राहकों की चांदी होने लगी है। फ्लिपकार्ट ने 27 अक्टूबर से अपनी दिवाली सेल शुरू कर दी थी। सेल में कई धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं। टीवी, फ्रिज से लेकर स्मार्टफोन और लैपटॉप डील्स मिल रही है। यहां हम आपको उन प्रोडक्स के बारे में बता रहे हैं जो स्मार्टफोन यूजर होने के नाते आपके पास होनी चाहिए।

AVNAM Screen Expander

AVNAM का स्मार्टफोन स्क्रीन एक्स्पैन्डर आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को करीब पांच गुना बड़ा कर देता है। ये आपकी स्क्रीन को बढ़ाकर 12-इंच तक का बना देता है। 899 रुपये की कीमत वाला यह डिवाइस आपको फ्लिपकार्ट पर 78% की छूट के बाद 190 रुपये का मिल रहा है लेकिन इस पर आपको 40 रुपये डिलीवरी चार्ज भी देना होगा। यानी 230 रुपये में पड़ेगा।

Flipkart Big Diwali Sale: iPhone 12 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ऐसे पाएं भारी छूट

Roshfort के Computer Glasses

Roshfort के फुल रिम वाले ये कंप्युटर ग्लासेज खास महिलाओं के लिए हैं और फ्लिपकार्ट पर एक स्पेशल प्राइस पर मिल रहे हैं। 1,899 रुपये की कीमत वाले चश्मे आप 78% की छूट के बाद 399 रुपये में खरीद सकेत हैं।


ALPRA का 10,000mAh वाला Power Bank

आज के समय में जब फोन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बढ़ गया है तो पावर बैंक की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ती है। सेल से आप 10,000mAh और 18W की फास्ट चार्जिंग वाले पावर बैंक को 499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी सही कीमत 1,699 रुपये है।

SBI कार्ड पर मिल रहा है 10 फीसदी का डिस्काउंट


फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में SBI कार्ड्स पर ग्राहकों को अधिकतम 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में सेल में स्मार्टफोन पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इस गिनती में Xiaomi, Apple और Realme जैसी कंपनियों के मोबाइल पर बड़ें ऑफर्स मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।