Fraud Alert: रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर सीनियर सिटीजन से लूटे 50000 रुपये, सिर्फ एक लिंक से गायब हो गए पैसे

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 63 साल के सीनियर सिटीजन ने बैंक के नाम पर रिवॉर्ड पॉइंट रीडिम करने के लालच में आकर लगभग 50,000 रुपये गंवा दिए

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 11:03 AM
महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 63 साल के सीनियर सिटीजन ने बैंक के नाम पर रिवॉर्ड पॉइंट रीडिम करने के लालच में आकर लगभग 50,000 रुपये गंवा दिए। समाचार एजेंसी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को कहा कि पीड़ित पहले नवी मुंबई में एक बिजनेस कंसल्टेंसी फर्म के साथ काम करता था। उसे 18 अगस्त को एक बैंक से एक मैसेज मिला, जहां उसका अकाउंट था। इसमें उसके रिवार्ड प्वाइंट बताए गए थे। उस दिन 5,899 रुपये मूल्य के रिवार्ड प्वाइंट एक्सपायर होने वाले थे।

ये है धोखाधड़ी की कहानी

पुलिस ने कहा कि मैसेज में ग्राहक आईडी के साथ एक लिंक भी था जिसे भेजने वाला चाहता था कि वह क्लिक करे। चूंकि संदेश में दी गई आईडी बैंक में उसकी ग्राहक आईडी के समान थी, इसलिए पीड़ित ने इसे असली मान लिया।


OTP बना कारण

अधिकारी ने कहा लिंक पर क्लिक करने और निर्देशों का पालन करने के बाद पीड़ित को एक ओटीपी मिला, जिसे उसने सिस्टम में डाला और कुछ ही सेकंड में उसके बैंक खाते से 49,983 रुपये डेबिट हो गए। उन्होंने डेबिट की गई अमाउंट का ट्रांजेक्शन नहीं किया था, वह बैंक गया और पता चला कि पैसा दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति शनिवार को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम के नियमों के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

OpenAI के Sam Altman मामले में नया अपडेट, निकाले जाने से पहले चिप वेंचर के लिए मांगे अरबों डॉलर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।