Get App

ATF की बढ़ती कीमतों के कारण 1 अप्रैल से हवाई सफर हो सकता है महंगा, मंत्री ने दिए संकेत

Fuel-LPG Crisis News: एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) एक रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद है जिसका उपयोग विमानों को चलाने के लिए किया जाता है। कच्चे तेल की कीमतों में कोई भी उछाल सीधे तौर पर ATF की दरों को बढ़ा देता है। इससे एयरलाइन के खर्च पर दबाव पड़ता है। फिर टिकटों की कीमतें बढ़ जाती हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 8:13 AM
ATF की बढ़ती कीमतों के कारण 1 अप्रैल से हवाई सफर हो सकता है महंगा, मंत्री ने दिए संकेत
Fuel-LPG Crisis News: विमानन मंत्री ने कहा कि ईंधन की कीमतों का असर 1 अप्रैल से दिख सकता है

Fuel-LPG Crisis News: केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेतावनी दी है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण अगले महीने 1 अप्रैल से एयरलाइंस को लागत में एक नए दबाव का सामना करना पड़ सकता है। ATF एक रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद है जिसका उपयोग विमानों को चलाने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का 35 से 45 प्रतिशत होता है।

कच्चे तेल की कीमतों में कोई भी उछाल सीधे तौर पर ATF की दरों को बढ़ा देता है। इससे एयरलाइन के खर्च पर दबाव पड़ता है और अंततः टिकटों की कीमतें बढ़ जाती हैं। NDTV के मुतबिक नायडू ने कहा, "ATF की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। इसलिए, इसका असर 1 अप्रैल से दिख सकता है।" साथ ही यह भी बताया कि एयरलाइंस के साथ बातचीत पहले से ही चल रही है।

एयरलाइंस पर पड़ रहे आर्थिक दबाव को स्वीकार करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार स्थिति का आकलन करने के लिए एयरलाइंस और कई मंत्रालयों के साथ सक्रिय संपर्क में है। उन्होंने कहा, "हम लगातार एयरलाइंस के साथ बातचीत कर रहे हैं। मध्य पूर्व में सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि हम सुरक्षित परिचालन चाहते हैं।"

यात्रियों के हित में सरकार उठा रही कदम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें