Faydemand Funds- ELSS फंड में निवेश का फंडा, जानिए टैक्स सेविंग फंड में कैसे करें निवेश?

हार्दिक वोरा ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। Union Long Term Equity Fund फेयर वैल्यू के आधार पर बाजार का आकलन करता है। हम कंपनी की फेयर वैल्यू कैलकुलेट करते हैं। फेयर वैल्यू से निफ्टी 8-10% ज्यादा महंगा है। इकोनॉमी लगातार ग्रो कर रही है लेकिन बाजार में अभी वॉलेटिलिटी रहेगी

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 11:06 AM
साल 2021 से बैंकों की बैलेंस शीट काफी सुधरी है। बैंक काफी तेजी से ग्रो कर रहे हैं और बैंकों में एसेट क्वालिटी की चिंता नहीं है।

वौलेटाइल बाजार को लेकर अगर आपको भी अपने निवेश की चिंता है तो निश्चित हो जाइए। सीएनबीसी-आवाज आपको अपनी खास पेशकश "फायदेमंद फंड" के जरिए ELSS फंड में निवेश के फंडे को समझा रहा है और इस खास पेशकश में सीएनबीसी-आवाज के साथ Union Mutual Fund के को- हेड इक्विटी Hardick Bora जुड़े है जो वौलेटाइल बाजार में Union Long Term Equity Fund के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है। लेकिन सबसे पहले आपको बता दें कि Union Long Term Equity Fund एक ELSS फंड है। इस फंड और बाजार के आउटलुक पर बात करते हुए हार्दिक वोरा ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। Union Long Term Equity Fund फेयर वैल्यू के आधार पर बाजार का आकलन करता है। हम कंपनी की फेयर वैल्यू कैलकुलेट करते हैं। फेयर वैल्यू से निफ्टी 8-10% ज्यादा महंगा है। इकोनॉमी लगातार ग्रो कर रही है लेकिन बाजार में अभी वॉलेटिलिटी रहेगी । लिहाजा निवेशक बाजार में लंबी अवधि पर फोकस करें।

हार्दिक वोरा ने आगे कहा कि कोरोना से अब तक इकोनॉमी में 10.30 % CAGR है। इक्विटी में 14-14.30% के करीब रिटर्न मिला है। 2022 नॉर्मेलाइजेशन का साल रहा है। दूसरे देशों में इक्विटी रिटर्न निगेटिव रहा है जबकि भारतीय बाजारों की स्थिति काफी बेहतर रही है। लिहाजा निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं। बाजार में अनुमान लगाना मुश्किल है इसलिए लंबे समय के लिए निवेश करना ही सही रणनीति होगी।

Union Long Term Equity Fund कैसे करता है काम


Union Long Term Equity Fund कैसे काम करता है इस पर बात करते हुए हार्दिक वोरा ने कहा कि यह एक इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्‍कीम (ELSS) फंड है। इसमें तीन साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस फंड में लंबे समय के लिए निवेश करना सही होता है। इस फंड का लॉर्ज, मिड के साथ स्मॉलकैप में भी एक्सपोजर है। सेक्शन 80C के तहत इस फंड में 1.5Lk तक टैक्स छूट मिलती है। साथ ही इसमें फंड डायवर्सिफाइड होने से रिस्क कम होता है। इक्विटी एक्‍सपोजर से बेहतर रिटर्न संभव है। निवेशक अपने हिसाब से स्‍कीम्‍स चुन सकते हैं।

म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो वाले इन स्मॉलकैप शेयरों ने दिया 202% तक रिटर्न, क्या इनमें से कोई है आपके पास

शेयरों का चुनाव कैसे करें? 

हार्दिक वोरा ने कहा कि ELSS में तीन साल का लॉक-इन पीरियड होता है। ऐसे में निवेशक तीन साल के हिसाब से कंपनी का चुनाव करें। कंपनी कितनी तेजी से ग्रो कर रही है, रिस्क की सही जानकारी और कंपनी के फंडामेंटल्स पर जरुर ध्यान दें।

उन्होंने आगे कहा कि डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो से रिस्क कम होता है। इस समय Union Mutual Fund 73% के करीब लार्जकैप में निवेश करती है। महंगाई की वजह से लार्जकैप में ज्यादा निवेश करती है।

बैंक शेयरों पर है ज्यादा बुलिश

हार्दिक वोरा ने कहा कि बैंक सेक्टर में अच्छे मौके है। साल 2021 से बैंकों की बैलेंस शीट काफी सुधरी है। बैंक काफी तेजी से ग्रो कर रहे हैं और बैंकों में एसेट क्वालिटी की चिंता नहीं है। इस साल के नंबर भी काफी अच्छे रहे है। बैंक की रिटर्न क्वालिटी सुधरी है और इकोनॉमी की ग्रोथ में बैंकों का अहम रोल रहा है।

बहुत सारे सेक्टर के फंड क्यों ? इस सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक वोरा ने कहा कि लंबी अवधि में सारे सेक्टर ग्रो करेंगे। IT सेक्टर भी 5 साल में अच्छा करेगा। कंपनी को अलग-अलग रखते हैं। हम हर सेक्टर पर फोकस करते है जो लंबी अवधि के लिए ये सही स्ट्रैटेजी है।

किन सेक्टर में आगे अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी ? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत प्राइवेट कंजम्प्शन वाली इकोनॉमी है। 50 फीसदी इकोनॉमी प्राइवेट कंजम्प्शन पर निर्भर करती है। ऑटो, रिटेल, FMCG सेक्टर मजबू नजर आ रहे है जबकि बैंक, इंडस्ट्रियल सेक्टर में बेहतर मौके नजर आ रहे है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में आगे कमाई की अच्छी संभावनाएं है।

Union Long Term Equity ने कैसा दिया रिटर्न

Union Long Term Equity फंड ने 3 साल में 18.62 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 5 साल में इसने 11.98 फीसदी, 7 साल में 12.11 फीसदी और 10 साल में 12.79 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इन सेक्टर में है निवेश

Union Long Term Equity फंड फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कंज्यूमर स्टेप्ल, ऑटो मोबाइल, केमिकल , कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, सर्विसेस और कम्यूनिकेशंस सेक्टर में निवेश किया है।

इन फंड्स के टॉप होल्डिंग में है शामिल

Union Long Term Equity की टॉप होल्डिंग में ICICI Bank, HDFC Bank, Infosys, Reliance, State Bank Of India, Tata Consultancy Services, Bharti Airtel, Bajaj Finance औरUltratech Cement के नाम शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।