G20 Summit के कारण दिल्ली आने वाली 161 ट्रेनों पर पड़ेगा असर, कहीं ये आपकी ट्रेन तो नहीं? चेक करें लिस्ट

G20 Summit: जी20 समिट के कारण 8 से 11 सितंबर तक 161 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। रेलवे इस बारे में जानकारी शेयर की है। जी20 के कारण कई ट्रेनें जहां कैंसिल कर दी जाएंगी, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा यानी उन्हें डायवर्ट किया जाएगा

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 8:04 PM
G20 Summit 2023: जी20 समिट के कारण 8 से 11 सितंबर तक 161 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता

G20 Summit: जी20 समिट के कारण 8 से 11 सितंबर तक 161 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। रेलवे इस बारे में जानकारी शेयर की है। जी20 के कारण कई ट्रेनें जहां कैंसिल कर दी जाएंगी, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा यानी उन्हें डायवर्ट किया जाएगा। कुछ ट्रेनें दूसरे स्टेशनों से शुरू होंगी और कुछ दूसरे स्टेशनों पर खत्म होंगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक G20 बैठक के दौरान और उसके बाद कुल 161 ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेनों पर असर 8 सितंबर से शुरू होगा और 11 सितंबर यानी चार दिनों तक जारी रहेगा।

10 सितंबर को सबसे ज्यादा और 8 सितंबर को सबसे कम ट्रेनें प्रभावित होंगी। प्रभावित ट्रेनों में ज्यादातर ईएमयू, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्रालय के मुताबिक 8 सितंबर को सिर्फ चार ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन यानी 9 सितंबर को 62 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी और 10 तारीख को सबसे ज्यादा 70 ट्रेनें कैंसिल होंगी। वहीं, 11 सितंबर को 2 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

यहां उन ट्रेनों की सूची दी गई है जिन्हें G-20 के कारण कैंसिल कर दिया गया है या शेड्यूल किया गया है।

कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट


22479 - नई दिल्ली लोहियां खास जं. सरबत दा भला एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

14737 - भिवानी - तिलक ब्रिज एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

14727 - श्री गंगानगर - तिलक ब्रिज एक्सप्रेस - 08.09.2023 और 09.09.2023

12280 - नई दिल्ली वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) ताज एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

14030 - मेरठ कैंट. - श्री गंगानगर स्पेशल - 09.09.2023 और 10.09.2023

14086 - सिरसा तिलक ब्रिज एक्सप्रेस - 09.09.2023, 10.09.2023 और 11.09.2023

14315-बरेली जं. - नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस - 08.09.2023 और 09.09.2023

14323 - नई दिल्ली-रोहतक जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस - 08.09.2023, 09.09.2023 और 10.09.2023

14682 - जालंधर सिटी जं. - नई दिल्ली एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

12459 - नई दिल्ली - अमृतसर जं. एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

12460 - अमृतसर जं. - नई दिल्ली एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

14681 - नई दिल्ली - जालंधर सिटी एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

14324-रोहतक जं. - नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस - 08.09.2023, 09.09.2023 और 10.09.2023

14316 - नई दिल्ली-बरेली जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस - 09.09.2023, 10.09.2023 और 11.09.2023

14085 - तिलक ब्रिज - सिरसा एक्सप्रेस - 08.09.2023, 09.09.2023 और 10.09.2023

14728 - तिलक ब्रिज - श्री गंगानगर एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

14738 - तिलक ब्रिज - भिवानी एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

12279 - वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

22480 - लोहियां खास जं. - नई दिल्ली सरबत दा भला एक्सप्रेस - 09.09.2023 और 10.09.2023

22429 - दिल्ली जं. -पठानकोट जं. एक्सप्रेस - 10.09.2023

Services PMI : अगस्त में धीमी पड़ी सर्विस सेक्टर की रफ्तार, सर्विसेज PMI जुलाई के 62.3 से घटकर 60.1 पर आई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।