G20 Summit: जी20 समिट के कारण 8 से 11 सितंबर तक 161 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। रेलवे इस बारे में जानकारी शेयर की है। जी20 के कारण कई ट्रेनें जहां कैंसिल कर दी जाएंगी, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा यानी उन्हें डायवर्ट किया जाएगा। कुछ ट्रेनें दूसरे स्टेशनों से शुरू होंगी और कुछ दूसरे स्टेशनों पर खत्म होंगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक G20 बैठक के दौरान और उसके बाद कुल 161 ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेनों पर असर 8 सितंबर से शुरू होगा और 11 सितंबर यानी चार दिनों तक जारी रहेगा।
