बाजार ने आज अपनी 4 दिन गिरावट पर ब्रेक लगा दिया। एक्सपायरी के दिन आज बाजार ने यू टर्न लिया और तेजी की रफ्तार पकड़ी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 427.79 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 55,320.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.85 अंक यानी 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 16,478.10 के स्तर पर बंद हुआ।
आज इन शेयरों में रहा जोरदार एक्शन
Larsen and Toubro | CMP: Rs 1,595.1 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ। Larsen & Toubro क्रूड ऑयल की कीमतें 80-100 डॉलर प्रति बैरल के बीच चाहती है। उसने कहा है कि उसके लिए 'Sweet Spot' होगा। उसने कहा है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए क्रूड ऑयल का यह प्राइस अनुकूल होगा। इससे इंडिया और खाड़ी देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े खर्च पर असर नहीं पड़ेगा। यूक्रेन-रूस के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से क्रूड ऑयल की कीमत में आग लगी हुई है। अभी ब्रेंट क्रूड का भाव 120 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। यह 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। क्रूड की कीमतें बढ़ने की दो वजहें हैं। पहला, यूक्रेन क्राइसिस का असर इसकी सप्लाई पर पड़ा है। दूसरा, कोरोनी की मार से बेहाल दुनिया की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है।
TRF | CMP: Rs 141.15 | आज यह शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक हुआ। टाटा ग्रुप कंपनी TRF के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता दिखा। कंपनी की प्रमोटर टाटा स्टील ने कंपनी ने 165 करोड़ रुपये का निवेश किया है। टाटा स्टील ने TRF में यह निवेश उसकी वर्किंग कैपिटल जरुरतों के लिए किया है। आज यह स्टॉक पूरे दिन खरीदारों के रडार पर रहा।
BLS International Services | CMP: Rs 192.95 | आज यह शेयर 8.92 फीसदी की बढत लेकर बंद हुआ। बीएलएस इंटरनेशनल के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 10 फीसदी की दमदार तेजी के साथ 195 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शेयर को एक दिन पहले एक कंपनी जीरो मास प्रा. लि. (ZMPL) को खरीदने के ऐलान से सपोर्ट मिला। 120 करोड़ रुपये में हुआ यह अधिग्रहण ऑल-कैश डील है। कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, BLS International ने ऐलान किया है कि उसने मुंबई में मुख्यालय वाली देश की सबसे बड़ी बिजनेस करस्पॉन्डेंट Zero Mass Private Ltd (ZMPL) का अधिग्रहण किया है। आंतरिक स्रोतों से की गई इस ऑल कैश डील से बीएलएस इंटरनेशल भारत में सबसे बड़ी बिजनेस कस्पॉन्डेंट हो गई है।
Hardwyn India | CMP: Rs 245.25 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 13 जून को निदेशक मंडल बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।