Get App

Gainers & Losers: 4 दिनों की गिरावट को लगी लगाम, आज इन शेयरों में रहा जोरदार एक्शन

बाजार ने आज अपनी 4 दिन गिरावट पर ब्रेक लगा दिया। एक्सपायरी के दिन आज बाजार ने यू टर्न लिया और तेजी की रफ्तार पकड़ी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 5:26 PM
Gainers & Losers: 4 दिनों की गिरावट को लगी लगाम, आज इन शेयरों में रहा जोरदार एक्शन
आज इन शेयरों में रहा जोरदार एक्शन

बाजार ने आज अपनी 4 दिन गिरावट पर ब्रेक लगा दिया। एक्सपायरी के दिन आज बाजार ने यू टर्न लिया और तेजी की रफ्तार पकड़ी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 427.79 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 55,320.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.85 अंक यानी 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 16,478.10 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा जोरदार एक्शन

Larsen and Toubro | CMP: Rs 1,595.1 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ। Larsen & Toubro क्रूड ऑयल की कीमतें 80-100 डॉलर प्रति बैरल के बीच चाहती है। उसने कहा है कि उसके लिए 'Sweet Spot' होगा। उसने कहा है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए क्रूड ऑयल का यह प्राइस अनुकूल होगा। इससे इंडिया और खाड़ी देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े खर्च पर असर नहीं पड़ेगा। यूक्रेन-रूस के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से क्रूड ऑयल की कीमत में आग लगी हुई है। अभी ब्रेंट क्रूड का भाव 120 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। यह 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। क्रूड की कीमतें बढ़ने की दो वजहें हैं। पहला, यूक्रेन क्राइसिस का असर इसकी सप्लाई पर पड़ा है। दूसरा, कोरोनी की मार से बेहाल दुनिया की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें