Gainers & Losers:आज के ऐसे 5 शेयर, जिनमें दिखी सबसे ज्यादा हलचल

आइए डालते है उन स्टॉक पर एक नजर, जिनमें आज के कारोबार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और उनके पीछे क्या वजह रही। साथ ही देखेंगे कारोबार के अंत में इनकी स्थिति कैसी रही।

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 5:22 PM
आज इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

बाजार ने आज तीनों दिनों की बढ़त गवां दी और आज सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 773.11 अंक यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 58,152.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 231.10 अंक यानी 1.31 फीसदी टूटकर 17,374.75 के स्तर पर बंद हुआ।

आइए डालते है उन स्टॉक पर एक नजर, जिनमें आज के कारोबार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और उनके पीछे क्या वजह रही। साथ ही देखेंगे कारोबार के अंत में इनकी स्थिति कैसी रही।

Zomato | CMP: Rs 88.80 | आज यह शेयर 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी ने कल यानी 10 फरवरी को अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे जिसके मुताबिक वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में घाटा कम होकर 63 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 352 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी को 429 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Zomato का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 82.7 फीसदी बढ़कर 1,112 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर तिमाही में 609.4 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी के एडजस्टेड रेवेन्यू की बात करें तो सालाना आधार पर यह 78 फीसदी बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये रहा, वहीं तिमाही आधार पर यह समान रहा है। Morgan Stanley ने इस स्टॉक पर Overweight रेटिंग की राय दी है और उसने इस स्टॉक के लिए 150 रुपये का लक्ष्य दिया है।


PB Fintech | CMP: Rs 776.15 | आज इस शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दरअसल सीएनबीसी टीवी 18 की खबर के मुताबिक इस स्टॉक में स्टेक होल्डर द्वारा हिस्सेदारी बिक्री की रिपोर्ट के बाद आज इस शेयर में गिरावट आई और यह लाल निशान में बंद हुआ।

Multibagger Stock: इन शुगर स्टॉक्स ने 1 साल में दिया करीब 300% से ज्यादा का रिटर्न, अभी भी इनमें बाकी है दम, इनसे ना चूके नजर

Motherson Sumi Systems | CMP: Rs 172.40 | आज यह शेयर 4 फीसदी टूटा। दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का इस तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.3 फीसदी गिरकर 245.1 करोड़ रुपये रह गया, हालांकि यह एनालिस्ट्स के 191 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है। इस दौरान ऑटो एंसिलरी कंपनी का ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.7 फीसदी घटकर 16,117.5 करोड़ रुपये रह गया, जो बाजार के 14,794 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा है।

Shilpa Medicare | CMP: Rs 483.50 | आज के कारोबार में यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ। Mylab Discovery के साथ करार किया है। Vaccine और Therapeutics सेगमेंट के लिए करार किया है। सब्सिडियरी ने Mylab Discovery से करार किया है।

India Cements | CMP: Rs 209.55 | आज यह शेयर 6 फीसदी टूटा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.5 फीसदी टूटकर 3.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की आय सालाना आधार पर 4.5 फीसदी गिरकर 1,160 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,108 करोड़ रुपये पर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।