लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज जोरदार रिकवरी होती नजर आई। 20 अप्रैल यानी आज के कारोबार में निफ्टी 17,100 के ऊपर बंद होनें में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,037.50 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 177.90 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 17,136.55 के स्तर पर बंद हुआ है। Auto, pharma, IT और oil& gas इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं, मेटल और बैंकिंग में बिकवाली देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE midcap और smallcap इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं।
