बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। HDFC और HDFC Bank के मर्जर के ऐलान के बाद बाजार बढ़त के साथ घूमता नजर आया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1335.05 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 60,611.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.95 अंक यानी 2.17 फीसदी की तेजी के साथ 18053.40 के स्तर पर बंद हुआ।
आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
HDFC Bank | CMP: Rs 1,654.10 | 4 अप्रैल यानी आज के कारोबार में एचडीएफसी बैंक 10 फीसदी की तेजी लेकर बंद होने में कामयाब रहा। आज यह शेयर बता दें कि HDFC और HDFC Bank ने ट्रांसफॉरमेशनल विलय का ऐलान किया है। इस डील के तहत HDFC Bank में HDFC की 41% हिस्सेदारी होगी। हाउसिंग डिवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने सोमवार को बताया कि आज बोर्ड की मीटिंग में HDFC को HDFC Bank में विलय की मंजूरी दे दी गई है। इस विलय में कंपनी के शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स (कर्ज लेने वाले) भी शामिल होंगे। यह योजना अन्य वैधानिक मंजूरियों के अधीन है।
Eicher Motors | CMP: Rs 2,512 | आज यह शेयर भी 1 फीसदी की तेजी बंद हुआ है। मार्च 2022 में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 2 फीसदी बढ़कर 67,677 यूनिट रही है। लेकिन पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर 6.02 लाख यूनिट रही है।
TVS Motor Company | CMP: Rs 633.70 | आज यह शेयर भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। कंपनी की सब्सिडियरी TVS Motor (Singapore) Pte Ltd इंग्लैंड स्थिति EBCO में 1,163,070 पाउंट के निवेश से 70 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में रहा।
SML Isuzu | CMP: Rs 703.90 | आज यह शेयर 20 फीसदी भागा। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिला।गौरतलब है कि SML Isuzu ने अपने सभी ट्रकों और बसों के सभी मॉडलों के भाव 3-4 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी 4 अप्रैल से लागू होगी। कंपनी कमोडिटी प्राइस और दूसरी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी से निपटने के लिए अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा किया है।
Bajaj Auto | CMP: Rs 3,765 | आज यह स्टॉक भी हरे निशान में बंद हुआ है। कंपनी ने मार्च 2022 में 2,97,188 यूनिट बेचे है जबकि मार्च 2021 में कंपनी ने 3,69,448 यूनिट बेचे थे।
Tata Power | CMP: Rs 251.90 | आज यह शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। बता दें कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Tata Power Renewables Energy Ltd (TPREL) ने ढोलेरा गुजरात में 300 मेगावॉट क्षमता के एक सोलार प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।
Vodafone Idea | CMP: Rs 10.20 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ। ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (British telecom major Vodafone) ने अपनी सहायक कंपनी प्राइम मेटल्स (Prime Metals) के जरिये कर्ज में डूबी हुई वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Limited) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 47.61 प्रतिशत कर दी है। कंपनी ने ये जानकारी एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में सोमवार को दी। पहले कंपनी के पास Vodafone Idea Limited (VIL) में 44.39 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।