Get App

Gainers & Losers: बाजार में लगातार दूसरे दिन रही तेजी, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1335.05 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 60,611.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.95 अंक यानी 2.17 फीसदी की तेजी के साथ 18053.40 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 6:00 PM
Gainers & Losers: बाजार में लगातार दूसरे दिन रही तेजी, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। HDFC और HDFC Bank के मर्जर के ऐलान के बाद बाजार बढ़त के साथ घूमता नजर आया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1335.05 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 60,611.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.95 अंक यानी 2.17 फीसदी की तेजी के साथ 18053.40 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

HDFC Bank | CMP: Rs 1,654.10 | 4 अप्रैल यानी आज के कारोबार में एचडीएफसी बैंक 10 फीसदी की तेजी लेकर बंद होने में कामयाब रहा। आज यह शेयर बता दें कि HDFC और HDFC Bank ने ट्रांसफॉरमेशनल विलय का ऐलान किया है। इस डील के तहत HDFC Bank में HDFC की 41% हिस्सेदारी होगी। हाउसिंग डिवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने सोमवार को बताया कि आज बोर्ड की मीटिंग में HDFC को HDFC Bank में विलय की मंजूरी दे दी गई है। इस विलय में कंपनी के शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स (कर्ज लेने वाले) भी शामिल होंगे। यह योजना अन्य वैधानिक मंजूरियों के अधीन है।

HDFC ने कहा कि प्रस्तावित डील का मकसद HDFC Bank के हाउसिंग लोन पोर्टफोलियो को बेहतर बनाना और इसका मौजूदा कस्टमर बेस बढ़ाना है। HDFC और HDFC Bank का यह विलय फिस्कल ईयर 2024 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा। HDFC Ltd और HDFC Bank का शेयर एक्सचेंज अनुपात कुछ इस तरह रहेगा। HDFC Bank के 2 रुपए फेस वैल्यू वाले 25 फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले HDFC के 1 रुपए फेस वैल्यू के 42 फुली पेड अप इक्विटी होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें