GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक GPF और इसी तरह के अन्य फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। 2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए सरकार ने GPF और ऐसे ही लिंक्ड फंड्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।
सरकार ने तय की GPF की दरें
4 अक्टूबर 2023 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार यह घोषित किया जाता है कि साल 2023-2324 के दौरान सामान्य प्रॉविडेंट फंड के लिए ग्राहकों के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने ब्याज दरें पिछली ही बरकरार रखी है। ऐसा माना जाता है कि ब्याज दरें पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की दरों की तरह ही इनकी ब्याज दरें चलती है। नीचे दिए गए फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
1. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)।
2. अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत)।
3. ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड
4. राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड
5. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस)
6. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड
7. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड
8. भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रॉविडेंट फंड)।
9. रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड।
10 . सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड।
सामान्य प्रॉविडेंट फंड क्या है?
सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF) एक तरहा का प्रॉविडेंट फंड है जो सिर्फ भारतीय सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। सरकार में हर कोई अपने वेतन का एक हिस्सा सामान्य प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है। वित्त मंत्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करते हैं।
ईपीएफ (Employee Provident Fund - EPF) फाइनेंशियर ईयर 2022-23 के लिए 8.15% की ब्याज दर तय की गई है। ईपीएफ खाते पर ब्याज साल में केवल एक बार आता है। ये फाइनेंशियर ईयर में 31 मार्च को मिलता है लेकिन इसका कैलकुलेशन मंथली होता है।