जिस तरह इन्वेस्टमेंट प्लानिंग (Investment Planning) वित्तीय स्थिरता और भविष्य की वित्तिय सुरक्षा के लिए बेहद ही जरूरी है। उसी तरह अपनी टैक्स लाइबिलिटी (Tax Liability) का आकलन करना और किस तरह टैक्स में बचत की जा सकती है, इन सभी अवसरों की पहचान करना भी बेहद जरूरी है। टैक्स में छूट पाने के ऐसे ही कई दमदार रिटर्न प्लान की जानकारी, आज आपको यहां दे रहे हैं, Policybazaar.com के इन्वेस्टमेंट हेड, विवेक जैन।
विवेक जैन के मुताबिक, "ग्राहकों के लिए न केवल टैक्स बचाने के लिए बल्कि उनकी तरफ से चुनी गई टैक्स रिजीम की परवाह किए बिना ज्यादा रिटर्न देने के लिए कुछ सार्थक निवेश विकल्प हैं। ऐसा ही एक ऑप्शन, न्यू-एज गारंटीड रिटर्न प्लान है, जो 7.5% तक के हाई रिटर्न की पेशकश करता है, जो बिना किसी टैक्स डिडक्शन के होता है, जब तक कि अनुरोध न किया गया हो। ये प्लान लाइफ कवर के साथ आते हैं, जो वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना है और धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट के लिए भी योग्य हैं।"
यही कारण है कि इन प्लानिंग को दूसरे आम निवेश विकल्पों जैसे FD या PPF आदि की तुलना में एक आकर्षक विकल्प माना जाता है। यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि 31 मार्च 2023 के बाद, यूलिप के अलावा 5 लाख रुपए से ज्यादा इंश्योरेंस प्रीमियम वाले दूसरे इंश्योरेंस पॉलिसियों से मिलने वाले मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स बेनिफिट नहीं दिया जाएगा।
इसलिए, समय सीमा से पहले निवेश करने की सलाह दी जाती है। टैक्स फ्री रिटर्न का आनंद लेने और भविष्य के आने वाले सालों के लिए लाभों को लॉक करने के लिए वित्त वर्ष 2023-24 शुरू होन के पहले निवेश करें।
इसे ऐसे समझिए, मान लीजिए कि आप 5 साल के लिए सालाना 12 लाख रुपए का निवेश करते हैं। तो 10 सालों में, आपकी निवेश की गई राशि का मूल्य 1.03 करोड़ हो जाएगा। आज, ये पूरा मैच्योरिटी अमाउंट अमाउंट 10(10D) के तहत पूरी तरह टैक्स फ्री है।
लेकिन अगर आप यही निवेश 31 मार्च 2023 के बाद करते हैं और अगर 30 प्रतिशत के टैक्स स्लैब में आते हैं, तो आप टैक्स डिडक्शन के बाद केवल 86 लाख रुपए ही हासिल कर पाएंगे।
इसलिए अपनी बचत और प्रतिफल का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2023 के पहले निवेश करना सुनिश्चित करें। साथ ही अगर आप अभी एक महीने का प्रीमियम चुकाते हैं, तो इस स्थिति में भी आप भविष्य के लिए टैक्स बेनिफिट अभी लॉक कर सकते हैं।
सही इन्वेस्टमेंट प्लानिंग और टैक्स सेविंग की मदद से बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए आप ज्यादा पैसा जुटा सकते हैं। साथ ही इन्फ्लेशन रेट से ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम में निवेश करके आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनकी बचत उस रेट से बढ़े, जो जीवन यापन की लागत से ज्यादा हो।
इसके अलावा सही निवेश योजना रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी में होने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। सही समय पर और नियमित रूप से निवेश करके व्यक्ति अधिक धन जमा कर सकता है जो भविष्य मे आने वाली वित्तिय परेशानी के समय में बहुत ही लाभदायक हो सकता है।
लेखक विवेक जैन, Policybazaar.com के इन्वेस्टमेंट हेड हैं।