कोरोना लॉकडाउन की वजह से नौकरी और मजदूरी गंवा चुके गरीब और मजदूर तबके के लोगों को इस संकट से उबारने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) लॉन्च की है। इस योजना के जरिए सिर्फ 10 रुपये प्रतिदिन के प्रीमियम पर बुढ़ापे में पांच हजार (5000) रुपये महीने की पेंशन हासिल की जा सकती है। सरकार ने 2015 में इस पेंशन योजना की शुरूआत की थी ताकि असंगठित सेक्टर के कर्मचारी भविष्य के लिए कुछ पूंजी जोड़ सकें।

कोरोना वायरस (Coronavirus) में नकदी की कमी दूर करने के लिए अटल पेंशन योजना (APY) में Auto debit facility को पहले 30 जून तक रोक दिया गया था। मगर PFRDA ने ट्वीट कर कहा है कि 1 जुलाई 2020 से यह सुविधा फिर शुरू होगा। PFRDA के 11 अप्रैल के सर्कुलर के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण इस सुविधा को 30 जून तक रोका गया था, इसलिए बैंकों ने Atal pension yojana से Auto debit रोक दिया था। लेकिन 1 जुलाई से वह इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं। पेंशन फंड रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी की ओर से संचालित इस योजना से आप जितनी कम आयु में जुड़ेंगे, आपको हर महीने उतना ही कम निवेश करना होगा।

कितने रुपये देना होगा प्रीमियम?

उम्र और प्लान के हिसाब से कोई भी व्यक्ति इस योजना में कम से कम 42 रुपये महीने से लेकर 1,318 रुपये मासिक तक जमा कर सकते हैं। अगर आप 18 साल के हैं तो तो आपको 60 साल में 1,000 रुपये मासिक पेंशन चाहिए तो उसके लिए हर महीने 42 रुपये देना होगा। वहीं, कोई व्यक्ति 22 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है और रिटायरमेंट के बाद 1,000 रुपये मासिक पेंशन चाहता है तो उसे हर महीने 59 रुपये जमा करने होंगे।

इसी तरह यदि कोई शख्स 5,000 रुपये पेंशन चाहता है तो उसे 292 रुपये मासिक जमा करने होंगे। इसी तरह से देखें तो यह रकम 10 रुपये प्रति दिन से भी कम होती है। इस योजना के तहत 18 साल की उम्र से निवेश किया जा सकता है। अटल पेंशन योजना से जुड़ने की अधिकतम आयु 39 वर्ष है, हालांकि पेंशन की रकम योजनाधारक की आयु 60 साल पूरी हो जाने के बाद ही मिलेगी। इस दौरान सब्सक्राइबर की मौत होने पर नॉमिनी को 8.5 लाख रुपये पेंशन मिलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।