निवेश के लिए अभिनेत्री आश्का गोराड़िया की रणनीति

गेट रिच विद आश्का में आज आश्का के साथ हैं कमलेश और मनीषा जो नौकरी पेशा हैं।

अपडेटेड Sep 29, 2018 पर 6:03 PM

अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि आपके इरादों का साथ आपकी जेब दे पाएगी या नहीं। अपने पर्सनल फाइनेंस की प्लानिंग खुद आमने सामने बैठ कर करवाना चाहते हैं तो आवाज़ पर मिलिए आश्का से। आश्का को आप एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस के तौर पर तो जानते हैं लेकिन पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में भी उन्होंने दर्शकों से एक नया नाता जोड़ लिया है।

गेट रिच विद आश्का में आज आश्का के साथ हैं कमलेश और मनीषा।  कमलेश और मनीषा नौकरीपेशा है। मनीषा स्कूल में शिक्षिका और कमलेश प्राइवेट फर्म में टेक्निकल मैनेजर है। कमलेश और मनीषा की मासिक आमदनी 80 हजार रुपये है। इनकी महीने की बचत 32-34 हजार रुपये है। कमलेश और मनीषा का महीने का कुल खर्च 46 हजार रुपये प्रति है। कमलेश और मनीषा की फाइनेंशियल सेहत की बात करें तो इन्होंने मासिक बचत में से कुछ रुपया की एसपीआई की है और बाकी की रकम बचत खाते में रखी है।

कमलेश और मनीषा ने लिक्विड और बचत खाते में 8 लाख रुपया है जो इनका इमरजेंसी फंड भी है। इन्होंने फिक्सड डिपॉजिट में  35 लाख रुपये जमा किया है।

कमलेश और मनीषा के लिए आश्का की सलाह है कि शार्ट टर्म लिक्विड फंड या आर्बिट्राज फंड में इमरजेंसी फंड रखें। क्योंकि इमरजेंसी फंड अचानक आए खर्च से निवेश को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी होता है। मौजूदा समय में कमलेश और मनीषा का इमरजेंसी फंड में जरूरत से ज्यादा रकम है, जिसके लिए आश्का की सलाह है कि वह जरूरत से ज्यादा रकम इमरजेंसी फंड में रखने से बेहतर उसे इक्विटी फंड्स में लगाएं।

आश्का के मुताबिक इक्विटी फंड में निवेश से ज्यादा मुनाफा बनेगा। उम्र के साथ पोर्टफोलियो में इक्विटी और डेट की मात्रा बदलती है। वहीं कमलेश और मनीषा को सलाह देते हुए आश्का का कहना है क रिटायरमेंट की उम्र जितनी करीब होती है इक्विटी निवेश उतना कम करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।