अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि आपके इरादों का साथ आपकी जेब दे पाएगी या नहीं। अपने पर्सनल फाइनेंस की प्लानिंग खुद आमने सामने बैठ कर करवाना चाहते हैं तो सीएनबीसी-आवाज़ पर मिलिए आश्का गोराड़िया से। आश्का को आप एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस के तौर पर तो जानते हैं लेकिन पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में भी उन्होंने दर्शकों से एक नया नाता जोड़ लिया है।
गेट रिच विद आश्का में आज आश्का के साथ हैं नोएडा के मोहन गोयल। मोहन और उनकी पत्नी शिखा की मासिक आय मिलाकर 90 हजार रुपये है। मोहन ने 20 लाख का यूलिप प्लान ले रखा है, जिसका कवर सालाना 2 लाख रुपये है। मोहन और शिखा की फाइनेंशियल सेहत की बात करें तो इनका मासिक खर्च 45 हजार रुपये है। मोहन हर महीने 40-50 हजार रुपये की बचत करते है।
मोहन और शिखा ने अब तक इमरजेंसी फंड नहीं बनाया है, लेकिन इन्होंने म्यूचुअल फंड में लिक्विड और इक्विटी फंड्स में निवेश किया है। मोहन सीधे शेयर बाजार में 5 लाख रुपये का निवेश कर रहे है। मोहन घर और कार लोन की कुल ईएमआई 18.5 हजार रुपये भर रहे है।
मोहन के लक्ष्य की बात करें तो इन्हें 18 साल बाद बच्चे की पढ़ाई के लिए 75 लाख रुपये और 25 साल बाद बच्चे की शादी के लिए 1.5 करोड़ रुपये रहे चाहि जबकि 20 साल बाद रिटायरमेंट के लिए 2.5 करोड़ रुपये जमा करना चाहते है। मोहन ने अब तक 40 लाख रुपये का निवेश किया है। इनके सभी बचत खातों में कुल 1 लाख रुपये जमा है।
आश्का की मोहन को सलाह है कि वह इमरजेंसी फंड के लिए शार्ट टर्म लिक्विड फंड या आर्बिट्राज फंड में रखें क्योंकि इमरजेंसी फंड, अचानक आए खर्च से निवेश को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी होता है। आश्का ने मोहन को सलाह दी है कि वह 3 महीने की आमदनी या 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड बनाएं।