ये हैं उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर कारोबारी, 12000 करोड़ रुपये है नेटवर्थ

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट तेज गति से हो रहा है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में कई करोड़पति हैं। राज्य की बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स कारोबारियों के फाइनेंशियल को बढ़ाने में मदद कर रहा है। क्या आप जानते हैं यूपी का सबसे अमीर आदमी कौन है

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
मुरली ज्ञानचंदानी की कुल संपत्ति 12,000 करोड़ रुपये है।

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट तेज गति से हो रहा है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में कई करोड़पति हैं। राज्य की बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स कारोबारियों के फाइनेंशियल को बढ़ाने में मदद कर रहा है। क्या आप जानते हैं यूपी का सबसे अमीर आदमी कौन है? ये हैं RSPL ग्रुप के चेयरमैन मुरली ज्ञानचंदानी। मुरली ज्ञानचंदानी की कुल संपत्ति 12,000 करोड़ रुपये है। 2022 हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार मुरली और उनके भाई बिमल कुमार ज्ञानचंदानी की कुल संपत्ति 20,000 करोड़ रुपये थी। साल 2022 में मुरली भारत के 149वें सबसे अमीर आदमी थे, जबकि उनके भाई की नेटवर्थ पिछले साल 8,000 करोड़ रुपये थी। दोनों भाई कानपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता दयालदास ज्ञानचंदानी, ग्लिसरीन का उपयोग करके तेल साबुन बनाते थे। इस कारोबार को भाईयों की जोड़ी ने आगे बढ़ाया, जो अब घड़ी ब्रांड के मालिक हैं।

घड़ी एक कम लागत वाला डिटर्जेंट है जो प्रमुख फर्म, रोहित सर्फैक्टेंट्स बनाता है। कई सालों से यह भारत में दूसरा सबसे बड़ा डिटर्जेंट ब्रांड रहा है। न केवल मुरली और उनके भाई बल्कि उनके बेटे भी घड़ी ब्रांड के लिए कई पोस्ट पर काम करते हैं। इसके अलावा ज्ञानचंदानी बंधु जूता कंपनी रेड चीफ के भी मालिक हैं। भाइयों के ग्लोबल कारोबारी जगत में आने के बाद से वह कई प्रोडक्ट विदेशों में बेच रहे हैं। ब्रांड में जूते, जैकेट, शर्ट, जींस और बेल्ट सहित पुरुषों के कई प्रोडक्ट की सीरिज है।

कारोबार के अलावा वे समाज में योगदान भी कर रहे हैं। कानपुर में एक धर्मार्थ अस्पताल चलाते हैं। उन्होंने अस्पताल का नाम अपने माता-पिता के नाम पर रखा है। अस्पताल हजारों रोगियों का इलाज करता है। खासकर उन लोगों की मदद करता है, जो अपने इलाज के लिए पैसा नहीं चुका पाते।


Share Market: सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी इन शेयरों ने निवेशकों को ₹43,000 करोड़ का कराया फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।