ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। SGX NIFTY में आधा परसेंट की कमजोरी देखने को मिल रही है लेकिन DOW FUTURES में 40 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार कल दिन के निचले स्तर पर बंद हुए थे। इधर एशिया में WORKERS DAY के मौके पर आज जापान का बाजार NIKKEI बंद है।
अमेरिकी बाजार कल दिन के निचले स्तर पर बंद हुए थे। बॉन्ड यील्ड में उछाल से टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। Nasdaq कल 203 अंक गिरकर 16000 के नीचे बंद हुआ था वहीं S&P 500 भी नया रिकॉर्ड स्तर छुने के बाद फिसला था। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.63% पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 96.52 पर बना हुआ है। Comex पर सोना कल 2% टूटा है और यह 1800 डॉलर के करीब पहुंच गया। कच्चे तेल में हल्की रिकवरी देखने को मिली और ब्रेंट 79 डॉलर के ऊपर निकलने में कामयाब रहा। बिटकॉइन में 5% की गिरावट देखने को मिली और यह 57000 डॉलर के नीचे फिसल गया। Workers Day के मौके पर जापान के बाजार आज बंद है।
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता
यूरोप और US में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। Germany में कोरोना की स्थिति ज्यादा खराब है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 74.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 29,774.11 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.34 फीसदी गिरकर 17,742.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24,684.90 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी 0.53
फीसदी टूटा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3,589.92के स्तर पर दिख रहा है।