GNFC, PVR, Eicher Motors ने कल की मंदी में भी कराई जोरदार कमाई, जानिए क्या अभी भी बाकी है इनमें दम

कल के कारोबार में Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals (GNFC),PVR और Eicher Motors एफएंडओ सेगमेंट के सबसे बड़े गेनर रहे थे

अपडेटेड May 11, 2022 पर 12:55 PM
GNFC कल 7.8 फीसदी की बढ़त के साथ 817 रुपये पर बंद हुआ। वहीं PVR 4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,772 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Eicher Motors 3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,415.55 के स्तर पर बंद हुआ

कल लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी और यह 2 महीने के नए लो पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों की कमजोरी ने भारतीय बाजारों का सेटिमेंट भी खराब कर दिया था। बीएसई सेंसेक्स कल 100 अंक से ज्यादा गिरकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 60 अंक से ज्यादा गिरकर 16,240 के स्तर पर बंद हुआ था जो 8 मार्च के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर है।

कल के कारोबार में निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी और यह 5 फीसदी टूटा था। वहीं आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ दूसरा सबसे बड़ा लूजर रहा था। दिग्गज शेयरों के साथ ही कल छोटे-मझोले शेयर दबाव में रहे थे। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

एनएसई में कल हर 1 बढ़ने वाले शेयर पर 4 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी । वोलेटिलिटी भी हायर साइड भी पर थी। वोलेटिलिटी इंडेक्स 22 के स्तर के पार चला गया था जो बाजार में आगे उतार-चढ़ाव कामय रहने का संकेत है। India VIX कल 1.22 फीसदी बढ़कर 22.3 के स्तर पर जाता नजर आया था।


कल के कारोबार में Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals (GNFC),PVR और Eicher Motors एफएंडओ सेगमेंट के सबसे बड़े गेनर रहे थे। GNFC कल 7.8 फीसदी की बढ़त के साथ 817 रुपये पर बंद हुआ। वहीं PVR 4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,772 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Eicher Motors 3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,415.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आइए 5paisa.com के रुचित जैन से जानते हैं अब इन शेयरों में क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

GNFC-इस स्टॉक में अभी भी तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। लेकिन इसके लिए 750 रुपये का स्टॉप लॉस जरूर रखें। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं होगी क्योंकि इसका रिस्क रिवॉर्ड रेशियो अच्छा नजर नहीं आ रहा है।

PVR- जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें 1,673 रुपये के स्टॉपलॉस के लिए बने रहें। ऊपर की तरफ इस स्टॉक के लिए 1,855 - 1,950 रुपये पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

लग्जरी वॉच रिटेलर Ethos ने आईपीओ की प्राइस बैंड 836-878 रुपये प्रति शेयर की तय, जानिए पूरी डिटेल

Eicher Motors- यह स्टॉक कंसोलिडेशन के फेज में दिख रहा है। इसका भाव एक बड़े चैनल के बीच घूम रहा है। जब तक यह स्टॉक इस चैनल का रजिस्टेंस को तोड़ नहीं देता तब तक इसमें बॉटम फिशिंग से बचने की जरुरत होगी। जिसके पास यह शेयर है वे भी कोई पुलबैक आने पर इसमें अपनी पोजिशन हल्की करें। स्टॉक के लिए ऊपर की तरफ 2500-2560 रुपये पर इमीडिएट रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ 2300-2160 रुपये के रेंज में सपोर्ट है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।