लग्जरी वॉच रिटेलर Ethos ने आईपीओ की प्राइस बैंड 836-878 रुपये प्रति शेयर की तय, जानिए पूरी डिटेल

वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आय 386.57 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में 457.85 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 57.85 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड May 11, 2022 पर 11:55 AM
भारत के 17 शहरों में कंपनी के 50 रिटेल स्टोर हैं। वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए भी कंपनी ग्राहकों को सुविधाएं देती है

 Ethos IPO:भारत की जाने-माने प्रीमियम और लग्जरी वॉच रिटेलर Ethos Ltd ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 836-878 रुपये तय की है। Ethos का यह आईपीओ 18 मई को खुलकर 20 मई को बंद होगा। वहीं इसका एंकर बुक 17 मई को खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 26 मई को शेयरों का एलॉटमेंट होगा जबकि 30 मई को इसकी लिस्टिंग होगी।

आज लॉन्च होगी TATA की Nexon EV Max,एक बार चार्ज करने पर चलेगी 400 किलोमीटर

इस आईपीओ में 375 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है जबकि इसके ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर और शेयर धारक 11 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 472 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ से मिले पैसा का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने और नए स्टोर खोलने में किया जाएगा।


बता दें कि Ethos की प्रमोटर KDDL Ltd है। जो भारत की सबसे बड़ी लग्जरी और प्रीमियम वॉच रिटेलर है। यह ऑनलाइन और अपने खुद के आउटलेट दोनों के जरिए घड़ियों की बिक्री करती है। भारत के 17 शहरों में कंपनी के 50 रिटेल स्टोर हैं। वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए भी कंपनी ग्राहकों को सुविधाएं देती है।

LIC IPO : किसी भी वक्त हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की आय 386.57 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2019-20 में 457.85 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 57.85 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 13.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सितंबर 2021 तक कंपनी पर कुल 58.45 करोड़ रुपये का कर्ज था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।