LIC IPO : किसी भी वक्त हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

शेयर अलॉट नहीं होने की स्थिति में रिफंड का प्रोसेस 13 मई को शुरू हो जाएगा। अलॉट होने पर डीमैट अकाउंट में 16 मई को शेयर आ जाने की उम्मीद है

अपडेटेड May 12, 2022 पर 8:09 AM
शेयरों का अलॉटमेंट 12 मई को होने वाला है। लेकिन, एलआईसी एक दिन पहले ही शेयर अलॉटमेंट का ऐलान कर सकती है।

LIC के आईपीओ में बोली लगाने वाले इनवेस्टर्स को अब शेयर अलॉट होने का इंतजार है। यह इश्यू करीब तीन गुना (2.95 गुना) सब्सक्राइब हुआ। सरकार इस आईपीओ के जरिए एलआईसी के करीब 16 करोड़ शेयर (एंकर इनवेस्टर्स को अलॉट शेयरों को छोड़ कर) बेच रही है।

इस इश्यू में पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा सबसे ज्यादा 6.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल अप्लिकेशंस में 60 फीसदी पॉलिसीहोल्डर्स के थे। एलआईसी के कर्मचारियों ने भी इस आईपीओ में जमकर बोली लगाई। इस वजह से एंप्लॉयीज कोटा 4.40 गुना सब्सक्राइब हो गया। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी 2.91 सब्सक्राइब हुई। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।

यह भी पढ़ें : Coinbase के सीईओ ने कहा-हमें UPI का इस्तेमाल करने से रोका गया, जानिए क्या है पूरा मामला


अब पॉलिसीहोल्डर्स और रिटेल इनवेस्टर्स शेयर अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अंग्रेजी बिजनेस न्यूज वेबसाइट मिंट के मुताबिक, शेयरों का अलॉटमेंट 12 मई को होने वाला है। लेकिन, एलआईसी एक दिन पहले ही शेयर अलॉटमेंट का ऐलान कर सकती है। इसका मतलब है कि किसी भी वक्त शेयरों के अलॉटमेंट का ऐलान हो सकता है।

शेयरों के अलॉटमेंट का ऐलान होने के बाद आप ऑनलाइन अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप बीएसई की वेबसाइट या इस आईपीओ के ऑफिशियल रजिस्ट्रार की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। केफिन (KFin Technologies) इस आईपीओ की रजिस्ट्रार है। अभी केफिन की साइट पर एलआईसी अलॉटमेंट कमिंग सून दिखा रहा है। जैसे ही अलॉटमेंट का ऐलान होगा, स्क्रीन बदल जाएगी।

kfin

शेयर अलॉट नहीं होने की स्थिति में रिफंड का प्रोसेस 13 मई को शुरू हो जाएगा। अलॉट होने पर डीमैट अकाउंट में 16 मई को शेयर आ जाने की उम्मीद है। स्टॉक एक्सचेंज में एलआईसी के शेयर 17 मई को लिस्ट होंगे।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?

आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला, आप बीएसई की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। दूसरा, आप केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

बीएसई से चेक करने के लिए आपको bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग-इन करना होगा। केफिन पर चेक करने के लिए kprism.kfintech.com/ipostatus/ पर जाना होगा।

BSE वेबसाइट पर क्या होगा प्रोसेस?

1. सबसे पहले बीएसई के लिंक पर जाएं।

2. LIC IPO सेलेक्ट करें।

3. अपना एलआईसी अप्लिकेशन नंबर एंटर करें।

4. अपना पैन डिटेल्स एंटर करें।

5. 'I am not a robot' पर क्लिक करें।

6. सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

फिर आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

bse

KFin वेबसाइट पर क्या होगा प्रोसेस?

1. आपको केफिन के लिंक kprism.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करना होगा।

2. LIC IPO सेलेक्ट करें।

3. अप्लिकेशन नंबर या DPID/Client ID या PAN एंटर करें।

4. आप अप्लिकेशन नंबर एंटर कर दें।

5. कैप्चा एंटर कर दें।

6. सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।

आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।