Get App

पॉलिसी की क्लेम आधारित प्राइसिंग से सीनियर सिटीजंस और गंभीर रूप से बीमार लोगों को नुकसान: GoDigit Chairman

IRDAI ने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के मामले में ज्यादा सरेंडर वैल्यू का प्रस्ताव पेश किया है। इस पर इंश्योरेंस इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा हेल्थ पॉलिसी की क्लेम आधारित प्राइसिंग का मसला भी सुर्खियों में है। इस पर इंश्योरेंस इंडस्ट्री की राय बंटी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 4:07 PM
पॉलिसी की क्लेम आधारित प्राइसिंग से सीनियर सिटीजंस और गंभीर रूप से बीमार लोगों को नुकसान: GoDigit Chairman
कमलेश गोयल ने हेल्थ पॉलिसी की क्लेम-आधारित प्राइसिंग के प्रस्ताव का विरोध किया।

इंश्योरेंस इंडस्ट्री (Insurance Industry) में दो प्रस्तावों पर काफी चर्चा हो रही है। पहला प्रस्ताव बीमा नियामक का है, जो पॉलिसी के सरेंडर चार्च से जुड़ा है। दूसरा, स्टैंडएलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी की प्राइसिंग से जुड़ा है। हालांकि, दोनों प्रस्ताव ग्राहकों के हित में हैं, लेकिन इनको लेकर राय बंटी हुई है। मनीकंट्रोल ने इस बारे में GoDigit Group of Insurance Companies के चेयरमैन कमलेश गोयल से बात की। मनीकंट्रोल से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने दोनों प्रस्तावों को ग्राहकों के हितों के खिलाफ बताया। उनका यह रुख इंश्योरेंस इंडस्ट्री के रुख से अलग है। उन्होंने हेल्थ पॉलिसी की क्लेम-आधारित प्राइसिंग के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी देश में नियामक क्लेम आधारित प्राइसिंग की इजाजत नहीं दे सकता।

तीन साल प्रीमियम चुकाने के बाद ही कुछ पैसा वापस मिलता है

उन्होंने कहा कि डेटा से पता चलता है कि अगर प्रीमियम पेमेंट टर्म 5 साल से ज्यादा है तो सबसे अच्छी कंपनियों के मामले में भी पर्सिटेंसी (Persistency) सिर्फ करीब 50 फीसदी है। जब तक कस्टमर तीन साल के प्रीमियम का पेमेंट नहीं कर देता है, उसे कुछ नहीं मिलता है। अगर आप पिछले 10 साल को देखें तो नॉन-पार पॉलिसी खरीदने वाले 100 परिवारों में से 90 फीसदी ने अपने पैसे गवांए होंगे। करीब पूरा कमीशन भी अपफ्रंट होता है। इस तरह इस प्रोडक्ट नेचर लॉन्ग टर्म का नहीं है। इससे होने वाले लॉस को देखते हुए कस्टमर के लिहाज से इसे लेना बुद्धिमानी नहीं है।

यह भी पढ़ें: ELSS न सिर्फ टैक्स-सेविंग्स के लिए बेस्ट है बल्कि यह आपको बना सकती है करोड़पति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें