Gold Price: धनतेरस, दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, इतना सस्ता हो गया है सोना

धनतेरस दिवाली पर गोल्ड खरीदने वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है

अपडेटेड Oct 29, 2021 पर 3:00 PM

Gold Silver Price Today 28th October 2021: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। धनतेरस दिवाली पर गोल्ड खरीदने वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने का भाव 48000 के नीचे आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 139 रुपये सस्ता होकर 47927 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 127 रुपये गिरकर 43901 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 645 रुपये सस्ती होकर 64699 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..



मेटल 29 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47927 48066 -139
Gold 995 (23 कैरेट) 47735 47874 -139
Gold 916 (22 कैरेट) 43901 44028 -127
Gold 750 (18 कैरेट) 35945 36050 -105
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28037 28119 -82
Silver 999 64099 Rs/Kg 64744 Rs/Kg -645 Rs/Kg


लंबे समय में चमकेगा सोना

कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है।  लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।