Gold Silver Price Today 1st November 2021: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। धनतेरस दिवाली पर गोल्ड खरीदने वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने का भाव 48000 के नीचे आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 199 रुपये सस्ता होकर 47776 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 182 रुपये गिरकर 43763 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 140 रुपये सस्ती होकर 64368 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
