Get App

Gold Price: धनतेरस, दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, आज फिर सस्ता हुआ Gold

सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने का भाव 48000 के नीचे आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2021 पर 3:55 PM
Gold Price: धनतेरस, दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, आज फिर सस्ता हुआ Gold

Gold Silver Price Today 1st November 2021: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। धनतेरस दिवाली पर गोल्ड खरीदने वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने का भाव 48000 के नीचे आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 199 रुपये सस्ता होकर 47776 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 182 रुपये गिरकर 43763 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 140 रुपये सस्ती होकर 64368 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..


धातु 1 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 29 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47776 47975 -199
Gold 995 (23 कैरेट) 47585 47783 -198
Gold 916 (22 कैरेट) 43763 43945 -182
Gold 750 (18 कैरेट) 35832 35981 -149
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27949 28065 -116
Silver 999 64368 रुपये प्रति किलो 64508 रुपये प्रति किलो -140 रुपये प्रति किलो



लंबे समय में चमकेगा सोना

कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है।  लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें