Latest Gold Rate: दिवाली से पहले सोने और चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, 47500 के करीब आया रेट

आज छोटी दिवाली के दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 5:11 PM

Gold Silver Price Today 3rd November 2021: आज छोटी दिवाली के दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47500 के करीब आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 324 रुपये सस्ता होकर 47512 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 297 रुपये गिरकर 43521 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1327 रुपये सस्ती होकर 62,881 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..



धातु 3 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 3 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47512 47836 -324
Gold 995 (23 कैरेट) 47322 47644 -322
Gold 916 (22 कैरेट) 43521 43818 -297
Gold 750 (18 कैरेट) 35634 35877 -243
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27795 27984 -189
Silver 999 62881 64208 -1327

लंबे समय में चमकेगा सोना

कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है।  लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।