Gold Silver Price Today 3rd November 2021: आज छोटी दिवाली के दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 47500 के करीब आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 324 रुपये सस्ता होकर 47512 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 297 रुपये गिरकर 43521 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 1327 रुपये सस्ती होकर 62,881 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
