Gold Silver Price Today 24th September 2021: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 46300 रुपये के नीचे आ गया। कल बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट में गिरावट थी और ये आज भी नजर आ रही है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 438 रुपये गिरकर 46,256 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। चांदी का रेट 113 रुपये गिरकर 60675 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।
MCX पर चढ़े भाव
गोल्ड के प्राइसेज में पिछले सेशन में 1 प्रतिशत से अधिक की कमी के बाद शुक्रवार को कुछ तेजी आई। डॉलर में कमजोरी का इसे फायदा मिला है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बॉन्ड परचेज में कमी करने की योजना से लगातार तीसरे सप्ताह बुलियन में गिरावट का रुख रह सकता है। MCX पर गोल्ड का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट शुरुआती कारोबार में 0.06 प्रतिशत गिरकर 46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सिल्वर का सितंबर फ्यूचर्स 0.14 प्रतिशत घटकर 60,698 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
इंटरनेशनल मार्केट में ये रहे दाम
गोल्ड के प्राइसेज गुरुवार को 294 रुपये घटकर 45,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। गोल्ड के इंटरनेशनल प्राइसेज में गिरावट और रुपये में तेजी से प्राइसेज पर असर पड़ा था। हालांकि, सिल्वर के प्राइसेज में 26 रुपये की तेजी रही थी और ये 59,609 रुपये प्रति किलोग्राम पर थे। इंटरनेशनल इक्विटीज मार्केट में रिकॉर्ड तेजी और अमेरिका में 10-वर्ष बॉन्ड यील्ड्स के बढ़ने के बाद गुरुवार को गोल्ड के प्राइसेज कमजोर रहे थे।