Gold Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना, 43000 के करीब आया 22 कैरेट गोल्ड

सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज भी गिरावट दर्ज की गई। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 181 रुपये गिरकर 47065 रुपये पर खुली

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 2:30 PM

Gold Price Today 25nd June 2021 : सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज भी गिरावट दर्ज की गई। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 181 रुपये गिरकर 47065 रुपये पर खुली। वहीं, चांदी 575 रुपये टूटकर 67548 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन  (IBJA) की वेबसाइटके मुताबिक 25 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव इस प्रकार रहे...


मेटल 25 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47065 47216 -181
Gold 995 (23 कैरेट) 46877 47027 -150
Gold 916 (22 कैरेट) 43112 43250 -138
Gold 750 (18 कैरेट) 35299 35412 -113
Gold 585 (14 कैरेट) 27533 27621 -88
Silver 999 67548 Rs/Kg 68123 -575


- 24 कैरेट सोने का भाव 47,065 रुपये पर खुला। सोमवार को सोने का भाव 47216 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 181 रुपये की गिरावट आई।


- चांदी के दाम में भी गिरावट आई। चांदी का भाव 67,548 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बीते सत्र में चांदी 68,123 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी आज 575 रुपये सस्ती हुई है।


- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 46,877 रुपये रही।


- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,112 रुपये रहा।



- 18 कैरेट का भाव 35,299 रुपये पर पहुंच गया।


IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।