Gold Price: सोने और चांदी के रेट हुए कम, 47000 के नीचे आया 23 कैरेट गोल्ड का भाव

सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई

अपडेटेड Jun 24, 2021 पर 5:08 PM

Gold Price Today 24nd June 2021 : सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई। आज यानी गुरूवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 154 रुपये गिरकर  47060 रुपये पर खुली। वहीं, चांदी 45 रुपये टूटकर 67866 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन  (IBJA) की वेबसाइटके मुताबिक 24 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव इस प्रकार रहे...


मेटल 22 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 21 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47060 47214 -154
Gold 995 (23 कैरेट) 46872 47025 -153
Gold 916 (22 कैरेट) 43107 43248 -141
Gold 750 (18 कैरेट) 35294 35411 -117
Gold 585 (14 कैरेट) 27530 27620 -90
Silver 999 67866 Rs/Kg 67911 -45




- 24 कैरेट सोने का भाव 47,060 रुपये पर खुला। बुधवार को सोने का भाव 47214 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 154 रुपये की गिरावट आई।


- चांदी के दाम में भी गिरावट आई। चांदी का भाव 67,866 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बीते सत्र में चांदी 67,911 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी आज 45 रुपये सस्ती हुई है।


- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 46,872 रुपये रही।


- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,107 रुपये रहा।


- 18 कैरेट का भाव 35,294 रुपये पर पहुंच गया।


IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।