Gold Silver Price Today 27th October 2021: आज हफ्ते के तीसरे दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48000 के नीचे आ गया है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 354 रुपये सस्ता होकर 47817 पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 352 रुपये गिरकर 43800 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 911 रुपये सस्ती होकर 64542 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
डॉलर में कमजोरी से सोने की चमक बढ़ी है। फेस्टिवल मांग से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। स्पॉट मार्केट में भी भाव में तेजी आई है। ग्लोबल ट्रेंड से भी कीमतों को सहारा मिल रहा है। US में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है। FED के बयान के बाद कीमतें बढ़ीं है। महंगाई बढ़ती रही तो सख्त कदम उठाने होंगे। सोना कई देशों के सेंट्रल बैंक खरीद रहे हैं। क्रूड के भाव में तेजी से सपोर्ट बना है। गल्फ देशों से सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। भारत में कोरोना के बाद फिर सोने का इंपोर्ट बढ़ा है।
लंबे समय में चमकेगा सोना
कोरोना महामारी के कारण सप्लाई चेन को लगे झटके के चलते एल्यूमिनियम से लेकर नेचुरल गैस तक एक के बाद एक सभी कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली है। अब इस सूची में सोने का नाम भी जुड़ सकता है। लेकिन इसकी वजह कुछ दूसरी होगी। कनाडा के खनन क्षेत्र से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों का कहना है कि आगे हमें सोने की कीमतों में तेजी आती दिख सकती है। कनाडा के गोल्ड कॉर्प इंक के साथ पहले काम कर चुके डेविड गारोफॉलो और रोब मैक्विन (David Garofalo और Rob McEwen)का कहना है कि जल्दी ही हमें सोने पर मंहगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसकी कीमतें 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है जो कि अभी 1,800 डॉलर के आसपास हैं। वहीं McEwen की राय है कि लॉन्ग टर्म में सोना 5000 का डॉलर का स्तर भी छू सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।